भारत ने रचा इतिहास, तय वक़्त 9 दिन पहले हासिल कर लिया 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात लक्ष्य
भारत ने रचा इतिहास, तय वक़्त 9 दिन पहले हासिल कर लिया 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात लक्ष्य
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है और मौजूद वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों, एमएसएमई और निर्यातकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया और इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, 'भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त किया है। इस सफलता के लिए मैं अपने किसानों, MSME, निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी ‘आत्मनिर्भर भारत’ यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।'

पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए ट्वीट में बताया गया है कि सरकार ने निर्धारित सीमा से 9 दिनों पहले ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार, हर घंटे 46 मिलियन डॉलर का उत्पाद निर्यात किया गया, भारत ने प्रतिदिन औसतन एक बिलियन डॉलर के उत्पाद का निर्यात किया है। महीनों के तौर पर देखें तो औसतन 33 बिलियन डॉलर का उत्पाद निर्यात किया गया है। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का उत्पाद निर्यात 292 बिलियन डॉलर का था, जबकि, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का उत्पाद निर्यात 400 बिलियन डॉलर का हो गया है, जो 37 फीसद अधिक है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लोकल गोज ग्लोबल’ का स्पष्ट आह्वान एक वास्तविकता है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने एक वर्ष के अंदर 400 बिलियन डॉलर के उत्पाद निर्यात के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया है।'

ट्रेड यूनियनों ने 28, 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया

1 अप्रैल से बदल जाएंगे दिल्ली की सड़कों पर चलने के नियम, नहीं माना तो होगी 6 माह की जेल

नहीं रहा भारतीय न्यायपालिका का एक मजबूत स्तम्भ, पूर्व CJI रमेशचंद्र लाहोटी का दुखद निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -