परमाणु हथियारों के मामले में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैः जॉन कैरी
परमाणु हथियारों के मामले में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैः जॉन कैरी
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले कहा है कि परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी को लेकर भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मोदी समेत कुल 24 देशों के प्रतिनिधि वॉशिंगटन में होने वाले परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुख्यालय फॉगी बॉटम में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व कैरी के बीच मुलाकात के दौरान कैरी ने ये बातें कही।

कैरी ने कहा कि एक जिम्मेदार और नेतृत्व क्षमता वाला देश होने के कारण भारत का एक लंबा रिकॉर्ड रहा है। तत्काल में भारत की जिम्मेदारी और अधिक इसलिए बढ़ जाती है क्यों कि कुछ ताकतें इस क्षेत्र में हथियारों के निर्माण पर जोर दे रही है। आगे कैरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों को सदी के संबंधों के रुप में परिभाषित किया है, तो इसके कई कारण है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और टेक्नोलॉजी व ऊर्जा जैसे कई मसलों पर वह अमेरिका का वास्तविक साझीदार है। पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन सम्मिट की चर्चा करते हुए कैरी ने कहा कि इसे मुकाम पर पहुंचाने के लिए हम भारत के आभारी है। आगे विदेश मंत्री ने कहा कि इस परमाणु सुरक्षा सम्मेलन, वैश्विक जिम्मेदारियों और विकल्पों को लेकर हर किसी की समझ में योगदान देगा।

डोभाल ने इस मौके पर कहा कि रेडियोधर्मी पदार्थो की रक्षा व सुरक्षा को लेकर भारत बेहद गंभीर है। साइबर स्पेस और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर दोनों देश मिलकर काम करेंगे। डोभाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में नई सरकार के गठन से भारत और अमेरिका के रिश्तों में नई उंचाइंया आई है। बैठक के दौरान कैरी और डोवाल ने वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर राजनैयिक रिश्तों में बेहतरी के विकल्पों पर चर्चा की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -