कोरोना टीकाकरण के मामले में सबसे आगे भारत, आज से लग रहा दूसरा डोज़
कोरोना टीकाकरण के मामले में सबसे आगे भारत, आज से लग रहा दूसरा डोज़
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पूरे विश्व में सबसे अधिक सक्रीय होकर भारत लड़ रहा है। टीकाकरण के मामले में भारत ने अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है और अब तक देश में 77.66 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 7766319 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

इनमें 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर हैं। इसके साथ ही आज यानी शनिवार से लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक देनी शुरू की जाएगी। जिन लोगों ने टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को वैक्सीन लगाई थी, वह शनिवार को दूसरी खुराक लेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा, उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों में कुल 261309 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक टीकाकरण के दुष्प्रभाव की वजह से अस्पताल में भर्ती किए जाने के 33 मामले आए हैं, जिनमें से 21 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो का इलाज चल रहा है और 10 की मौत हो गई है। अब तक टीका लगने के बाद कुल 24 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। इनमें नौ मौतें अस्पताल में और 15 बाहर हुई हैं। लेकिन मौतों के अलग-अलग कारण हैं तथा टीके के चलते यह मौतें नहीं हुई हैं।

सोने की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है चांदी के भाव

Ind VS Eng: 'शतकवीर' रोहित का एक और कारनामा, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं का बड़ा बयान, कहा- केवल कोरोना नहीं बल्कि अन्य बीमारियां भी है जिम्मेदार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -