देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, लगातार तीसरे दिन मिले 18 हज़ार से अधिक नए केस
देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, लगातार तीसरे दिन मिले 18 हज़ार से अधिक नए केस
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 18,599 नए केस सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 97 और लोगों की जान भी गई है। ये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 18 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। ये लगातार छठा दिन भी है जब देश में सक्रीय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

इसी के साथ भारत में अब कुल मामलों की संख्या 1,12,29,398 हो गई है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की तादाद भी 1,57,853 हो चुकी है। देश में सक्रीय मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, सक्रीय मामलों की संख्या देश में 1,88,747 हो गई है। मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में 14,278 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की तादाद अब 1,08,82,798 हो गई है। इससे पहले कल कोरोना वायरस संक्रमण के 18,711 केस दर्ज किए थे।

इस बीच ICMR के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण की कुल 22 करोड़ 19 लाख 68 हजार 271 जांचें की जा चुकी हैं। इसमें 5 लाख 37 हजार 764 टेस्ट रविवार को किए गए। बता दें कि देश के 6 राज्यों पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: रेलवे ने ट्रेन के इंजन पर लिखवाए देश की वीरांगनाओं के नाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की कलेक्टर बनेंगी अर्चना केवट, जानिए हैं कौन?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज यहाँ फ्री में घूम सकेंगी महिलाएं, फ्री रहेगा बस का सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -