भारत में 84 लाख के पार पहुंचे कोरोना केस, सवा लाख लोगों की मौत
भारत में 84 लाख के पार पहुंचे कोरोना केस, सवा लाख लोगों की मौत
Share:

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में 47,638 नए कोरोना मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 84,11,724 तक पहुंच गई है। वहीं 670 नई माैतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,24,985 हो गया है। हालांकि इस बीमारी से रिकवर होने वालों की संख्या में भी तादाद हो रहा है। अब तक 77.65 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं। 

77,65,966 लोगों के रिकवर हो जाने देश में रिकवरी रेट 92.32 फीसद तक बढ़ गया है। वहीं मृत्यु दर रेट 1.49 फीसद है। कोविड​​-19 के सक्रिय मामलों की तादाद लगातार आठवें दिन 6 लाख से नीचे रही। देश में आज तक 5,20,773 कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस हैं। भारत की कोरोना टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को देश में कोरोना केस ने 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। 

वहीं यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार पहुँच गया। ICMR द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को टेस्ट किए जा रहे 12,20,711 सैम्पल्स के साथ कुल 5,54,29,095 सैम्पल्स का टेस्ट 5 नवंबर तक किया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को रिटेल शाखा के लिए सऊदी पीआईएफ सौदे पर मिला लाभ

बढ़त पर खुला बाजार, 12143 अंक पर पहुंची निफ़्टी

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के भाव, जानें महानगरों में क्या है दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -