कोरोना के नए मामलों में फिर आई गिरावट, लेकिन मौत के आंकड़ों ने डारया
कोरोना के नए मामलों में फिर आई गिरावट, लेकिन मौत के आंकड़ों ने डारया
Share:

नई दिल्ली: देश में शुक्रवार को 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इस दौरान 1 लाख 97 हजार 894 मरीज रिकवर भी हुए और 3,380 संक्रमित की जान गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में कमी देखी जा रही है जो राहत देने वाली है। बीते 8 दिनों से कोरोना मामले 2 लाख से भी कम आ रहे हैं। मामलों में 68 फीसद की गिरावट आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार तक 22.41 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से अधिक आयु के लोग शामिल हैं। 18-45 आयु वर्ग के 2.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 66 फीसद केस केवल इन 5 राज्यों में मिले हैं। जिसमें तमिलनाडु (22,651), केरल (16,229), कर्नाटक (16,068), महाराष्ट्र (14,152) और आंध्र प्रदेश (10,413) शामिल है। इसके साथ ही बाकी सभी राज्यों में संक्रमितों के आंकड़े 10 हजार के नीचे है।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 22,651 नये केस दर्ज किए गए, मगर राहत की बात यह है कि इस दौरान 33,646 और लोगों ने कोरोना को मात दी। चिंता की बात यह है कि मृतकों का आंकड़ा 463 हो गया। केरल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,229 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 135 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,74,526 है।

आमजन को राहत! पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज लगा ब्रेक, जानिए क्या है भाव

विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानिए इसका इतिहास और महत्व

आरबीआई की छूट से केवल बड़ी कंपनियों को ही हो सकता है फायदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -