भारत में कोरोना से 1 लाख मौतें, हर दिन तेजी से बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा
भारत में कोरोना से 1 लाख मौतें, हर दिन तेजी से बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों की तादाद शुक्रवार को 1 लाख के पार पहुंच गई है। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिससे दुनिया का हर देश दूर ही रहना चाहेगा। बता दें कि भारत में सात माह पहले कोरोना का पहला केस सामने दर्ज किया था, इसके बाद आज हम दुनिया में संक्रमित मरीजों की संख्या के लिहाज से दूसरे पायदान पर हैं।

एक लाख पार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। हालांकि, इन दोनों देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर बेहद कम है। भारत में 'वायरस मामला मृत्यु दर' (CFR) 1.56 फीसदी है, जो वैश्विक औसत (2.98 फीसदी) के अनुपात में आधा है। वहीं, अमेरिका (2.84 फीसदी) और ब्राजील (2.99 फीसदी) की तुलना में बेहतर है। 

सितंबर के पहले हफ्ते के बाद से भारत में प्रति दिन कोरोना से होने वाली मौतों की तादाद पूरी दुनिया में सबसे अधिक रही। पिछले कुछ हफ्तों में औसतन 1,065 लोगों ने कोरोना की वजह से भारत में अपनी जान गंवाई। वहीं, इस दौरान अमेरिका में यह तादाद 755 और ब्राजील में 713 रही। 

नीरव मोदी मामला: CBI ने PNB के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ दायर की नई चार्जशीट

छह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को आरबीआई ने किया अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर

RBI ने इन 6 बड़े बैंकों को अपनी सूची से किया बाहर, जानिए क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -