भारत में कोरोना के नए मामले आना जारी, पिछले 24 घंटों में मिले 45 हज़ार नए केस
भारत में कोरोना के नए मामले आना जारी, पिछले 24 घंटों में मिले 45 हज़ार नए केस
Share:

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में 45,209 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 46,232 मामले सामने आए थे। देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 85 लाख के पार चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,209 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान देश में 501 मरीजों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है। वहीं, देश में इस घातक वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 90,95,807 हो गई है।  मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की तादाद 85,21,617 हो गई है। बीते 24 घंटे में 43,493 मरीज वायरस से रिकवर हुए हैं और अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में लगातार एक्टिव केस की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरस के सक्रिय मामलों की कुल तादाद 4,40,962 है। वहीं, कोरोना वायरस के चलते देश में जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,33,227 हो गई है। 

LBSNAA के 57 अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव

वॉल स्ट्रीट के मुख्य सूचकांक में आई गिरावट

एनसीसी ने 22 नवंबर, 2020 को मनाई 72 वीं वर्षगांठ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -