भारत-चीन के बीच शुरू हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास
भारत-चीन के बीच शुरू हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास
Share:

बीजिंग : अक्सर सीमा विवाद और सीमा में अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेना में तनातनीभरा माहौल होता है। मगर इस बार तो भारत और चीन की सेना मिलकर युद्धाभ्यास की तैयारियों में है। जी हां, चीन के कनमिंग में चीन और भारत के बीच आतंकवाद निरोधक सैन्य अभ्यास प्रारंभ किया गया। अपने 50 वें वार्षिक आतंकवाद निरोधक सैन्य अभ्यास की शुरूआत के साथ ही दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और रणकौशल साझा किया।

10 दिनी अभ्यास सत्र में दोनों ही देश आतंकवाद से लड़ने को लेकर अपनी तैयारी करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक अपने - अपने अनुभव साझा करेंगे। भारत द्वारा पहली बार इस तरह के अभ्यासों में भागीदारी करने की पहल की है। नए रेजीमेंट के सैन्यबलों को भी इस अभ्यास के लिए भेज दिया गया है। 

ईस्टर्न कमांड की नगा रेजीमेंट की दूसरी बटालियन के लगभग 175 जवानों द्वारा इस तरह के युद्धाभ्यास में भागीदारी की गई है। भारतीय वायुसेना के आईएल-76 विमान के माध्यम से सैनिक अभ्यास के लिए कनमिंग पहुंचे। इस दौरान दूतावास द्वारा कहा गया है कि दोनों ही देशों ने समान संख्या में सैन्यबल भेज हैं। यह अभ्यास 22 अक्टूबर को समाप्त होगा। चीन के चेंगदु मिलिट्री क्षेत्र की 14 कोर के जवान युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। इस अभ्यास में प्रदर्शनी भी लगेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -