चीन विवाद: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, बॉर्डर से वापस लौट रहे दोनों देशों के सैनिक
चीन विवाद: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, बॉर्डर से वापस लौट रहे दोनों देशों के सैनिक
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा भूमि विवाद मुद्दे को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रहीं हैं। महीनों बाद अब दोनों मुल्कों की फौजें पैंगोंग झील इलाके से पीछे हटने लगी हैं। ऐसे में इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 75 मिनट तक बातचीत चली। इस मुद्दे पर मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया है। इसके साथ ही दोनों देशों ने आगे के रास्ते को आसान बनाने के लिए 3 एम फॉर्मूले पर काम करने की बात कही है।

सीमा भूमि विवाद मुद्दे पर हुई इस वार्ता में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पैंगोंग लेक से सैनिकों के पीछे हटने के साथ ही, दोनों देशों को पूर्वी लद्दाख के अन्य विवादित मुद्दों को भी सुलझाना चाहिए। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी लद्दाख बॉर्डर से पीछे हट रहे सैनिकों पर संतुष्टि जाहिर की है। इस पर उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों को एक साथ आकर मुद्दे को सुलझाना होगा।

बता दें कि, भारत और चीन के बीच आगे की राह आसान करने के लिए 3-M फॉर्मूले को लेकर चर्चा हुई है। इसके आधार पर सीमा भूमि विवाद का समाधान किया जाएगा। इसमें आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित को ध्यान में रखा जाएगा।

एक बार फिर घरेलू उपभोक्ताओं को झटका, 25 रुपए फिर बढ़ा सिलेंडर का दाम

प्रशंसित मलयालम कवि विष्णु नारायणन का हुआ निधन

एयरटेल ने प्रचुर मात्रा में 5G स्पेक्ट्रम की मांग की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -