कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ डोज देने वाला सबसे तेज़ देश बना भारत - स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ डोज देने वाला सबसे तेज़ देश बना भारत - स्वास्थ्य मंत्रालय
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि लोगों को कोरोना वैक्सीन की 17 करोड़ डोज़ देकर भारत ने विश्व में सबसे तेजी से टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस आंकड़ा तक पहुंचने में चीन को 119 दिन, जबकि अमेरिका को 115 दिन का समय लगा है। भारत में स्वास्थ्यकर्मियों को डोज़ देने के साथ 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान आरंभ किया गया। 

इसके बाद दो फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर्स के कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके बाद अलग-अलग उम्र समूहों के लिए वैक्सीन देने की शुरुआत की गयी। देश में वैक्सीन की 17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 24,70,799 सत्र में 17,01,76,603 डोज़ दी गयीं। इनमें से 95,47,102 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 64,71,385 को दूसरी डोज़ दी गयी। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर्स के 1,39,72,612 कर्मियो को पहली और 77,55,283 को दूसरी डोज़ दी गयी है।

देश में 18-44 उम्र समूह में 20,31,854 लोगों को पहली डोज़ दे दी गयी है। जबकि, 45 से 60 वर्ष के समूह में 5,51,79,217 को वैक्सीन की पहली और 65,61,851 को दूसरी डोज़ दी गयी है। वरिष्ठ नागरिकों में 5,36,74,082 को पहली डोज़ और 1,49,83,217 को दूसरी डोज़ दी गयी है। देश के 66.79 फीसद टीकाकरण में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश का हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के 114 वें दिन (नौ मई) को वैक्सीन की 6,89,652 खुराकें दी गयी।

वित्त मंत्री का दावा जीएसटी छूट से टीकों की कीमतों में हो सकती है वृद्धि

मई महीने में सात दिन बंद रहेगी बैंकिंग सुविधा

अप्रैल में आर्थिक गतिविधियों में कमी बीते वर्ष से भी बदतर है इस बार के हालात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -