हॉकी विश्व लीग : भारत ने फ्रांस को 3-2 से दी मात
हॉकी विश्व लीग : भारत ने फ्रांस को 3-2 से दी मात
Share:

बेल्जियम। मैच खत्म होने से महज दो मिनट पहले रमनदीप सिंह के दागे गोल की मदद से भारत ने फ्रांस को 3-2 हराकर हॉकी विश्व लीग के सेमीफाइनल में शनिवार को अपने विजय अभियान की शुरुआत की। रमनदीप ने मैच के 58वें मिनट में यह शानदार गोल दागा। इससे पहले भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह ने मैच के 26वें मिनट व दविंदर वाल्मिकी 28वें मिनट में गोल दागे। फ्रांस की तरफ से ओलिवर सांचेज ने 3रे मिनट में और सिमन मार्टिन ब्रिसाक ने 43वें मिनट में गोल दागा।

भारतीय टीम अभी संभल पाती कि फ्रांस ने गोल करके शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने अच्छी पासिंग का नजारा पेश किया और गेंद को अधिक समय तक अपने पास ही रखा और विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इसी बीच 2 nd क्वार्टर में कप्तान सरदार सिंह का सीधा हिट गोल में गया लेकिन उस पर ‘D’ में किसी ने स्टिक स्पर्श नहीं की थी इसलिए इसे गोल नहीं माना गया।

फ्रांस ने शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने के उद्देश्य से रक्षात्मक हॉकी खेलनी शुरू कर दी थी। फ्रांस के गोलकीपर जाइलरबरमैन ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया । उन्होंने भारत को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं होने दिया। इसके तुरंत बाद हालांकि भारत बराबरी का गोल करने में सफल रहा। मनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर खूबसूरत गोल करने के बाद ‘रोनाल्डो स्टायल’ में उसका भरपूर जश्न भी मनाया।

हालंकि भारतीय टीम ने भले ही विंग से आक्रमण नहीं कर पा रही थी लेकिन उसने फ्रांस पर दबाव बना लिया था। इसका फायदा उन्हें मध्यांतर से ठीक पहले मिला जब दविंदर वाल्मिकी ने अपने पदार्पण मैच में खूबसूरत गोल करके भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -