आज से बैन हो गई ये 19 चीजें, बाजार जाने से पहले देख ले पूरी लिस्ट
आज से बैन हो गई ये 19 चीजें, बाजार जाने से पहले देख ले पूरी लिस्ट
Share:

देशभर में आज से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लग रहा है। जी हाँ और इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी। इस लिस्ट में रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी शामिल हैं, जो अब नहीं दिखेंगी। आप सभी को बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने उन सामानों की लिस्ट जारी की है, जिनपर रोक लग रही है। जी दरअसल सिंगल यूज प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से बनी ऐसी चीजें, जिसका हम सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस्तेमाल कर फेंक देते हैं और जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

सिंगल यूज प्लास्टिक की इन चीजों पर अब होगा बैन-
प्लास्टिक कैरी बैग, पॉलीथीन (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले)
प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स 
गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक 
प्लास्टिक के झंडे 
कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक
थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन)
प्लास्टिक की प्लेट
प्लास्टिक के कप
प्लास्टिक के गिलास
कांटे
चम्मच
चाकू
स्ट्रॉ
ट्रे
मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म
इन्विटेशन कार्ड
सिगरेट के पैकेट
100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर
स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

आप सभी को बता दें कि मंत्रालय की तरफ से साफ बताया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक अगर कोई इस्तेमाल करता पाया गया तो उसको दंड मिलेगा। जी हाँ और इस लिस्ट में जेल और जुर्माना दोनों शामिल हैं। ऐसा बताया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (ईपीए) के सेक्शन 15 के तहत एक्शन होगा। इसके alava  अब प्रदेश सरकारें इस बात पर कड़ी नजर रखेंगी कि सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) को कहीं पर अवैध रूप से बनाया, इंपोर्ट, जमा, बेचा या इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा। हालाँकि फिलहाल FMCG सेक्टर को इस बैन से छूट मिली है, लेकिन पैकिंग के लिए इस्तेमाल प्लास्टिक पर्यावरण के हिसाब से ठीक है, इसका ध्यान रखना होगा।

1 जुलाई को आम जनता को मिली बड़ी खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

1 जुलाई से कम हो जाएगी इन हैंड सैलरी, बढ़ेंगे काम के घंटे

1 जुलाई से बदलने जा रहे हैं ये 5 नियम, गिफ्ट पर देना होगा TDS

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -