भारत के हुए 14 हजार बांग्लादेशी, जोश के साथ फहराया सीमा पर तिरंगा
भारत के हुए 14 हजार बांग्लादेशी, जोश के साथ फहराया सीमा पर तिरंगा
Share:

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश के मध्य करीब 162 एंक्लेव की अदला बदली का समझौता आखिरकार प्रभावी हो गया। भारत ने इस समझौते के तहत गांवों की अदला बदली करने को एक ऐतिहासिक दिन बताया। रात्रि में बारह बजते ही बांग्लादेश के नागरिक भारतीय सीमा में आए और इन्होंने खुद को भारतीय नागरिक घोषित कर दिया साथ ही सीमा पर तैनात सेन्य अधिकारियों ने भी सीमा से जुड़ी औपचारिकताऐं निभाई। इस दौरान भारतीय सीमा के नागरिकों के तौर पर तिरंगा फहराना प्रारंभ किया। इस दौरान लोगों ने आज़ादी का उत्सव मनाया। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत बांग्लादेश एंक्लेव एक्सचेंज कोआॅर्डिनेशन कमिटी के कूच बिहार मासलदांगा एंक्लेव में उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें बांग्लादेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का भारतीय नागरिक के तौर पर स्वागत किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि 31 जुलाई दोनों ही देशों के लिए बेहद ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन ऐसे जटिल मसले का समाधान हुआ जो स्वतंत्रता के बाद से ही लंबित थे। भारत ने अपने 51 गांव बांग्लादेश को सौंपे वहीं भारत के हिस्से में 111 गांव आए और भारत के हुए 14 हजार बांग्लादेशी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -