भारत पाकिस्तान के बीच फिर हुई NSA स्तरीय वार्ता
भारत पाकिस्तान के बीच फिर हुई NSA स्तरीय वार्ता
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आपस में मिले हैं। दरअसल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और की ओर से नसीर खान ने बैंकाॅक में आपस में भेंट की। दोनों ही राजनयिकों की बैठक में भारत और पाकिस्तान के संबंधों को सुधारने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि इन दोनों ही देशों के विदेश सचिव भी बैठक में शामिल थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में जम्मू - कश्मीर के मसले पर चर्चा हुई तो आतंकवाद को लेकर भी भारत ने कई तरह के सवाल किए।

दोनों ही देशों के राजनयिकों ने आगे भी चर्चा जारी रखने की बात पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय चर्चा के दौरान भारत और पाकिस्तान आपस में मिले थे। मगर इसी बीच पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से फायरिंग होने लगी। भारत की ओर आतंकी घुसपैठ भी बढ़ने लगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली वार्ता बाधित हो गई।

जिसके बाद दोनों ही देशों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। मगर अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान को आपस में चर्चा करने के लिए कहा गया। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के एनएसए की बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली हैं। माना जा रहा है कि उनके दौरे से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -