आजाद भारत मे स्वतंत्र नही है नारी
आजाद भारत मे स्वतंत्र नही है नारी
Share:

सुबह के वक़्त जैसे ही अखबार हाथ मे लेता हू तो मुखप्रष्ठ पर ही देश के प्रमुख समाचारो के साथ सामना होता है ऐसी खबरों से जिनहे पढ़कर मन विचलित हो उठता है। युवती से समूहिक दुष्कर्म। बाप ने किया बेटी का बलात्कार। बालिका से अत्याचार, यौन उत्पीड़न, गला घोटकर हत्या। कभी कभी तो इसी तरह के समाचारो की भरमार होती है। अखबार मे बड़े बड़े शीर्षक देखने के बाद फिर समाचार पढ़ने का दिल नही करता, चाहे फिर वह समाचार आंचलिक हो या फिर अंतराष्ट्रीय।

क्या नारी कोई निर्जीव वस्तु है की जिसका जब जी चाहा अपनी मर्जी से उपयोग किया ओर बाद मे कूड़ा कर्कट की तरह फेंक दिया। क्या है यह सब ? एक समय था जब अधिकतर महिलाए स्टोव फट जाने से या रसोई मे खाना बनाते समय साड़ी मे आग लगने से जल जाया करती थी, लेकिन अब उसकी जगह दहेज रूपी आग ने ले ली है । आज हम जिस स्वतंत्रता का गीत गा रहे है वाहा पर भारतीय नारी की स्थिति दयनीय हो गई है। लोगो की मानसिकता दिन ब दिन धूमिल हो रही है। आज बेटी ही अपने घर मे सुरक्षित नही है। बाप अपनी बेटी के साथ बलत्कार कर रहा। सड़क पर उनके वस्त्रो को सरेआम खींचा जाता है।

जहा दूसरे देश मे नारी शक्ति ज़िंदगी के सागर मे उफान पर है, वही भारतीय नारी की जीवन की कश्ती डगमगा रही है। जिस देश मे नारी को पूजा जाता है, वही राष्ट्रीय राजधानी मे नारी के साथ भयावह क्रत्य किया जाता है। आज भी निर्भ्या कांड की गूंज कानो मे गूँजती है। मन काँप उठता है की आज़ाद भारत मे आज भी नारियो को प्रताड़ित किया जाता है और हम सीना चोड़ा करके बात करते है इक्कीसवी सदी की। जिस देश मे रानी लक्ष्मी बाई ने वीरगाथा की मिसाल कायम की वही आज नारी को अत्याचार की आग मे झुलसना पड़ रहा है। जिस देश मे नारी को पुजा जाता है, माँ का दर्जा दिया जाता है, उसी देश मे नारी को हवस का समान समझा जा रहा है।

सुरक्षा की कमान लिए बैठे महाशय भी नियमो को ताक मे रख कर आराम फरमा रहे है। आज ज़रूरत है बदलाव की ओर नारी शासक्तिकरण की। असली आजादी का एहसास तब होगा जब नारी रात के अंधेरे से निकलकर सुरक्षित अपने घर पाहुच जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -