भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ इस अभिनेता ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ इस अभिनेता ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
Share:

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्तिक आर्यन ने खूब जश्न मनाया। जी दरअसल उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं जो आप देख सकते हैं और इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साथ समय बिताया। जी दरअसल इन तस्वीरों और वीडियो में कार्तिक को एक नौसैनिक जहाज पर कई एक्टिविटी में भाग लेते हुए देखा गया। आपको बता दें कि कार्तिक की इन तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। एक तस्वीर में कार्तिक आर्यन को अधिकारियों के एक समूह के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है और उनके बैकग्राउंड में एक तिरंगा दिख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ रस्साकशी का खेल भी खेला और इस दौरान नौसैनिक उन्हें चीयर करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान कार्तिक काफी खुश भी दिखाई दिए। इसके बाद कार्तिक आर्यन को कुछ अन्य सशस्त्र अधिकारियों के साथ बंदूक के साथ पोज देते देखा गया। वहीं इस दौरान वह थोड़ा गंभीर पोज देते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसैनिकों का एंटरटेनमेंट भी किया। आप देख सकते हैं उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कुछ कलाकारों के साथ भागड़ा करते हुए और अधिकारियों के साथ गेम खेलते हुए देखा गया।

वैसे कार्तिक आर्यन ने और भी वीडियो शेयर किए, जिसमें वह रोटी बनाने की मशीन से प्रभावित होते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह अधिकारियों के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते भी दिखे। आप देख सकते हैं कार्तिक आर्यन ने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते लिखा, “जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज़ जवानों के साथ।”

'भारत की तरफ गर्व से देख रहा विश्व।।', लाल किले से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया सन्देश

लाल किले से PM मोदी ने दिलाए ये 5 प्रण

फ्री मिल रहा स्पेशल मोबाइल नंबर, बस करना होगा ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -