अजय देवगन ने सेट पर मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न
अजय देवगन ने सेट पर मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न
Share:

आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे इस साल भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है और इसमें कई सेलेब्स भी शामिल हो रहे हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारें हैं जो आज आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) ने तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। वहीं अजय देवगन (Ajay Devgan) ने अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आपको पता होगा कि अजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अब इन सभी के बीच उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो (Ajay Devgan Video) साझा किया है। यह वीडियो फिल्म के सेट से शेयर किया गया है और इस समय यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। जी दरअसल अजय के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, उनके फिल्म के सेट पर स्पॉट दादा से लेकर कैमरा मैन, एक्टर, डायरेक्टर सहित लगभग सभी ने अपने कपड़ों पर तिरंगे का ब्रॉच लगाया हुआ है। उनकी इस पोस्ट को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, 'आजादी के 75 साल, हम में से प्रत्येक के लिए खुशी और गर्व का क्षण।हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ें। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

अब अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'भोला' (Bhola) में अजय देवगन (Ajay Devgan) दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) के साथ नजर आएंगे। जी हाँ और इस फिल्म में एक्टर दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal), शरद केलकर (Sharad Kelkar) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) भी दिखाई देंगे। सामने आने वाली खबरों की मानें तो अजय देवगन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

ढेर सारा पैसा चाहिए तो घर ले आएं इनमें से एक भी चीज!

9 साल की उम्र में इस मशहूर एक्टर के साथ हुआ था शोषण, खुद बयां किया दर्द

तिरंगे के रंग में रंगा मुंबई, यहाँ देंखे अद्भुत तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -