इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बनाकर खिलाएं ये खास तिरंगा पास्ता
इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बनाकर खिलाएं ये खास तिरंगा पास्ता
Share:

इस वर्ष भारत 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का दिन होता है। हर भारतीय इस दिन को अपने-अपने तरीकों से सेलिब्रेट करता हैं। ऐसे में आप घर पर इस खास अवसर को तिरंगा पास्ता के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, आज हम आपके लिए तिंरगा पास्ता बनाने की रेसिपी के बारें में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर आसान तरीके से तिरंगा पास्ता बनाने की रेसिपी-

सामग्री- 

पेनी पास्ता- 50 ग्राम, वाइट सॉस- 50 ग्राम, टोमैटो केचअप- आवश्यकतानुसार, लहसुन पेस्ट- एक स्पून, टोमेटो पेस्ट- 50 ग्राम, पालक- 300 ग्राम, प्याज- एक बड़ा (बारीक कटा), तुलसी के पत्ते- 4- 5,ऑयल- आवश्यकतानुसार, तेजपत्ता- 1 नमक- स्वादानुसार

 विधी-

- इसे बनाने के लिए सर्वप्रथम एक पैन में पानी, एक स्पून ऑयल, स्वादानुसार नमक और पास्ता डालकर उबाल लें।

 - जब पास्ता अच्छे से पक जाए उसे छन्नी की सहायता से छान लें। 

- इसे तीन भागों में बांटकर साइड में रख दें।

 - अब एक पैन में तेल, प्याज, तेजपत्ता, लहसुन डालकर एक मिनट तक पकाएं।

 - इसमें नमक, तुलसी के पत्ते, टोमैटो केचअप, टोमैटो पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

- तैयार मसाले में पास्ता का एक भाग मिलाकर मिलाकर ऊपर से चीज डाल लें।

 - इसके बाद एक अलग पैन में पालक को अच्छे से उबाल लें। 

- पालक के थोड़ा ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। 

- रेडी हरे रंग के मसाले यानि की पालक में पास्ता का दूसरा भाग डालकर मिला लें।

- अब सफेद रंग के पास्ते के लिए पैन में व्हाइट सॉस डालकर पका लें। 

- आखिरी में बाकी का बचा हुआ पास्ता इस सॉस में डालकर अच्छे से मिक्स करे लें। 

- अब सर्विंग प्लेट में तीनों रंग के पास्ता की एक- एक लेयर डालकर तिरंगे की तरह सजाएं। आपका तिरंगा पास्ता बनकर रेडी है।

Belkin Kakao 10W का ये चार्जर है बेहद ही शानदार, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सुदीक्षा मौत केस में पिता ने सीएम योगी से की न्याय की अपील

बादशाह को एक बार फिर मुंबई पुलिस ने इस मामले में भेजा समन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -