मध्यप्रदेश में आज से RTO कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
मध्यप्रदेश में आज से RTO कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share:

भोपाल: आज से भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश के RTO कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों के संयुक्त संगठनों ने मंगलवार को मीटिंग में कई वर्षों से की जा रही मांग के पूरे नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस बारे में परिवहन आयुक्त और शासन स्तर पर दिए गए अपनी जायज मांग को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।

अधिकारी, कर्मचारी संघ ने मीडिया को बताया कि कोरोना वायरस से 2020 और 2021 में विषम परिस्थिति होते हुए भी वित्तीय वर्ष का लक्ष्य पूरा किया गया है। इसके बाद भी अधिकारियों ने शासन के आदेश और परिवहन विभाग के अधिनियम और नियमों को नज़रअंदाज़ करते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक मामले दर्ज करा दिए गए। जबकि शासन के आदेश है कि बगैर जांच के किसी भी लोकसेवक पर केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। कर्मचारी संघ ने कहा कि परिवहन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य अर्ध न्यायिक प्रवृति के होते है, जिसके मद्देनज़र संरक्षण की मांग की गई थी, लेकिन उसपर भी कोई विचार नहीं किया गया।

कर्मचारियों ने बताया कि मौजूदा जिला परिवहन अधिकारी टीकमगढ़, रायसेन और रिटायर्ड उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ अधिनियमों और शासन के आदेश की अवेहलना करते हुए FIR दर्ज की गई है। इसका परिवहन अधिकारी और कर्मचारी संघ विरोध करता है। यह हड़ताल का तात्कालीन कारण भी है। 

RBI की बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार में हुई भारी बढ़त, 200 अंक उछला सेंसेक्स

क्या RBI दे रहा है नोटबंदी में बंद हुए 500-1000 रुपये के पुराने नोट बदलवाने का एक और अवसर? जानिए सच

अडानी बाजार पूंजीकरण में USD100 बिलियन पार करने वाले तीसरे भारतीय समूह बने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -