रांची में होकर भी टेस्ट देखऩे नहीं पहुंचे धोनी, उठे सवाल
रांची में होकर भी टेस्ट देखऩे नहीं पहुंचे धोनी, उठे सवाल
Share:

रांचीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की तीसरा मैच रांची में खेला गया। भारत ने इस मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए मेहमान टीम का सूफड़ा साफ कर दिया। रांची भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का घर है, बावजूद इसके धौनी एक भी दिन भारतीय टीम की हौसला अफजाई करने के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे। जानकारी के लिए बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय रांची में है लेकिन मैच देखने जेएससीए स्टेडियम नहीं गए।

ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि रांची में रहते हुए आखिर धौनी क्या कर रहे हैं? धौनी रांची में सेना के जोंगा वाहन की सवारी का आनंद ले रहे हैं। इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट से दूर हैं। वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका और फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं कराया है। दरअसल सितंबर माह में उन्होंने ग्रैंड चेरोकी गाड़ी खरीदी थी और अब सेना के पुराने वाहन जोंगा को कारों के काफिले में शामिल कर लिया है। पिछले दो दिनों से सिमलिया से इस गाड़ी से निकल रहे हैं और धुर्वा, मेकॉन कॉलोनी का चक्कर लगा कर वापस चले जा रहे हैं। रविवार को धौनी अपनी इस गाड़ी से एक पेट्रोल पंप पहुंचे वहां उन्हें प्रशंसकों ने देख लिया। गाड़ी का शीशा चढ़ा हुआ था लेकिन पहचान लिए जाने के बाद धौनी प्रशंसकों से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया तथा फोटो भी खिंचवाई।

Ind vs Sa : भारत ने किया क्लीन स्वीप, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

Ind vs SA: तीसरे दिन का खेल समाप्त, जीत की दहलीज पर भारत

Ind vs SA: तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन रिद्धिमान साहा की जगह इस खिलाड़ी ने की विकेटकीपिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -