Ind vs SA : भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 'फॉलोऑन', कोहली ने यहां भी रचा इतिहास
Ind vs SA : भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 'फॉलोऑन', कोहली ने यहां भी रचा इतिहास
Share:

पुणेः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कोहली के दोहरे शतक के बदौलत 601 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी को महज 275 रन पर समेट उन्हें फॉलाऑन देने का फैसला लिया। विराट कोहली की बतौर कप्तान यह 50 टेस्ट मैच है। कोहली ने इस मैच को पहले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी खेल कर यादगार बना लिया है और अब साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

विराट प्रोटियाज टीम के ऑलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कप्तान ने मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया है। विराट साउथ अफ्रीका को ऑलाऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी भी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सिर्फ एक मर्तबा पारी से जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 57 रन से हराया था लेकिन उनको फॉलाऑन देने का मौका नहीं मिल पाया था।

Ind vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका हुई 275 पर ऑलआउट, तीसरे दिन का खेल समाप्त

विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोंका दोहरा शतक, बनाया रिकॉर्ड

Ind vs SA: सुरक्षा में फिर से भारी चूक, बीच मैदान में घुसे एक शख्स ने किया यह काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -