विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोंका दोहरा शतक, बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोंका दोहरा शतक, बनाया रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली का बल्ला जमकर बरसा। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर में नई बुलंदियों को छुआ है। कोहली के टेस्ट करियर का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा साथ ही उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का कमाल किया। कोहली ने पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में 336 गेंद पर 33 चौके और 2 छक्के की मदद से 254 रन की नाबाद पारी खेली।

विराट की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 601 रन तक पहुंच पाई। विराट का यह टेस्ट में लगाया गया 7वां दोहरा शतक था। उन्होंने अब तक छह अलग अलग टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है। कोहली ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में सात बार दोहरा शतक बनाया है। विराट के इन सात शतक में छह अलग अलग टीमों के नाम शामिल है। श्रीलंका एक मात्र टीम है जिसके खिलाफ विराट के बल्ले से दो दोहरे शतक निकले हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है।

Ind vs SA: सुरक्षा में फिर से भारी चूक, बीच मैदान में घुसे एक शख्स ने किया यह काम

जडेजा की एक ट्वीट से सहवाग की हुई खिंचाई, जानें क्यों

भारतीय क्रिकेट के ये दो दिग्गज पहली बार बने भारतीय क्रिकेटर्स संघ से हैं दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -