INDvSA:  रोहित-पुजारा क्रीज पर, बड़े बढ़त की ओर टीम इंडिया
INDvSA: रोहित-पुजारा क्रीज पर, बड़े बढ़त की ओर टीम इंडिया
Share:

विशाखापत्तनमः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन है। भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 431 रन पर ढ़ेर कर दिया। इस तरह भारत की पहली पारी से दक्षिण अफ्रीका 71 रन पीछे रह गई। अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर चुकी है। चाय तक टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 48 में ओवर में 175 रन बना चुकी है। रोहित शर्मा (72) और चेतेश्वर पुजारा (74) क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह टीम इंडिया के पास अब दक्षिण अफ्रीका पर 246 रन की बढ़त है। दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा।

पहली पारी में शानदार दोहरा शतक ठोकने वाले मयंक लंच से ठीक पहले केशव महराज की गेंद पर आउट हुए। पारी के आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह सात रन के निजी स्कोर पर स्लिप में फाफ डु प्लेसिस को आसान सा कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे हैं। चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपने पुराने स्कोर 385/8 से आगे खेलना शुरू किया।

तीसरे दिन नाबाद लौटे मुथस्वामी और केशव महाराज ने भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेलना शुरू किया ही था कि, जल्द ही अश्विन ने भारत को चौथे दिन की पहली सफलता महाराज को आउट कर दिलाई। केशव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए कगिसो रबाडा और मुथस्वामी ने आखिरी विकेट लिए 35 रन जोड़े और दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर बोर्ड चलाया, लेकिन एक बार फिर अश्विन अटैक पर लौटे और रबाडा को एलबीडब्लू आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 431 रन पर समेट दिया। अश्विन ने इस पारी में 145 रन देकर कुल सात विकेट हासिल किए।

ind vs sa 4th day : दक्षिण अफ्रीका 431 रन पर ऑलआउट, भारत को मिली 71 रन की लीड

ind vs sa : रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में किया यह कारनामा

Ind vs SA: इन दिग्गजों को पछाड़कर अश्विन बने टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेस्ट गेंदबाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -