IND vs NZ दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन आज, क्या न्यूज़ीलैंड दे पाएगी भारत को मात
IND vs NZ दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन आज, क्या न्यूज़ीलैंड दे पाएगी भारत को मात
Share:

भारत और न्यूजीलैंड के मध्य सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया है । आज इस मैच का तीसरा दिन है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के 69 रन बना लिए थे और इंडिया की लीड 332 रन की हो चुकी थी।

दूसरे दिन इंडिया की प्रथम पारी 325 रनों पर सिमट के रह गई थी। जवाब में पूरी कीवी टीम भी महज 62 रनों पर ही रही। रविचंद्रन अश्विन ने चार, मोहम्मद सिराज ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम कर लिए। जयंत यादव को भी एक सफलता प्राप्त हुई। इंडिया को प्रथम पारी के आधार पर 263 रनों की बढ़त मिल गई थी।

इंडिया ने मेहमान टीम को फॉलोऑन नहीं खेलने दिया। दूसरी पारी में चोटिल शुभमन गिल ने ओपनिंग नहीं की है और मयंक अग्रवाल के साथ चेतेश्वर पुजारा ओपनिंग के लिए उतरे थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो होने तक इंडिया ने बिना किसी विकेट के 69 रन बनाए हैं। पुजारा (29) और मयंक (38) रन बनाकर नाबाद हैं।

जिसके पूर्व कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारत के सभी 10 विकेट को अपने नाम कर लिया। इंडिया की ओर से मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रनों जड़ कर आउट हुए थे। इतना ही नहीं पहले दिन का खेल बारिश की वजह से शुरुआत में बाधित रहा लेकिन इसके बाद मौसम की मेहरबानी से 70 ओवर का खेल मुमकिन हो पाया था।

भारत न्यूजीलैंड से 332 रनों से आगे

खेल मंत्रालय: IOA का चुनाव नहीं करवाने की पैरवी पर हाई कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

सख्त प्रोटोकॉल के बाद भी जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में पाया गया कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -