फैंस की डिमांड पर बीच मैदान में नाचने लगे विराट कोहली, वीडियो वायरल
फैंस की डिमांड पर बीच मैदान में नाचने लगे विराट कोहली, वीडियो वायरल
Share:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को 372 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आप सभी को बता दें कि दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को भारत 1-0 से जीतने में सफल रहा। वहीं इससे पहले कानपुर में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। बीते दिन टीम इंडिया को मुंबई टेस्ट जिताने में जयंत यादव और आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। जी दरअसल यह वही दोनों गेंदबाज रहे जिन्होंने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 4-4 विकेट झटके। वहीं यहाँ टेस्ट मैच के दौरान मैदान एक मजेदार वाकया नजर आया, जब कप्तान विराट कोहली क्रिकेट फैंस की डिमांड पर बीच मैदान में डांस करने लगे।

जी दरअसल टेस्ट मैच के चौथे दिन जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी। इसी बीच कप्तान विराट कोहली डांस करते नजर आए। आप देख सकते हैं विराट कोहली ने यह डांस स्टैंड में मौजूद क्रिकेट फैंस की डिमांड पर किया। जी दरअसल इस दौरान विराट कोहली अनिल कपूर और जैकी श्रॉप की फिल्म राम लखन के गाने वन टू का फोर और फोर टू का वन पर थिरकते नजर आए। वैसे क्रिकेट मैदान में यह नजारा पहली बार नहीं है। बल्कि इसके पहले भी विराट कई बार ऑन फील्ड पर डांस करते देखे गए हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।

हालाँकि भारत की इस सफलता की असली परीक्षा आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी। जी दरअसल टीम इंडिया अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है। ऐसे में यह देखना होगा कि आगे क्या होता है? जल्द ही टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी ओर यहाँ दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा।

सुरक्षाबालों के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुआ लश्कर-ए-ताइबा का मददगार

CBSE की मूल्यांकन योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

पीएम मोदी, पुतिन ने नई दिल्ली में किया 21वां भारत-रूस शिखर सम्मेलन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -