प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार को उठाना होगा कदम
प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार को उठाना होगा कदम
Share:

मुंबई : प्याज की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना ने आपत्ती जताई है। शिवसेना ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में संपादकीय लिखकर कहा कि सरकार को प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित जरूर करना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा संपादकीय में लिखा गया। इस दौरान कहा गया कि बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी पार्टी प्रभावित हुई है। प्याज करीब 80 रूपए प्रति किलो के दाम पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार पाकिस्तान और मिस्त्र से प्याज आयात करने की नीति बना रही है।

मगर विदेश से प्याज आयात करना न तो इतना आसान है और न ही यह एक बेहतर तरीका है। मामले में पार्टी द्वारा कहा गया है कि अनाज और दालों की कीमतें 40 प्रतिशत तक पहुंच गई दूसरी ओर रूपए की कीमत लगातार गिर रही है। स्थिति यह है कि आर्थिक हालात बिगड़ने लगे हैं। डाॅलर की तुलना में रूपए का मूल्य 66.39 होने से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -