नीतीश की छुट्टियों से खिले कर्मचारियों के चेहरे
नीतीश की छुट्टियों से खिले कर्मचारियों के चेहरे
Share:

पटना :  राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को सरकारी अवकाशों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे है। बीते दिन नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 40 अवकाश देने का निर्णय लिया है।

अभी तक साल भर में कर्मचारियों को 35 छुट्टियों का लाभ दिया जाता था। बढ़ी हुई छुट्टियों का लाभ कर्मचारियों को नये वर्ष 2017 जनवरी माह से मिलने लगेगा। नीतीश की कैबिनेट में गुरू गोविंद सिंह जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर आयोजित प्रकाशोत्सव के अवसर पर जहां तीन छुट्टी देने की घोषणा की है तो वहीं महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा के शताब्दी समारोह के दौरान भी 2 दिनों का अतिरिक्त शासकीय अवकाश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया है।

नीतीश कुमार के दावे खोखले निकले, कर राजस्व में 16.23 फीसदी की आई कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -