MP: डिजियाना ग्रुप-कौटिल्य अकादमी पर आयकर के छापे में मिली बड़ी सफलता
MP: डिजियाना ग्रुप-कौटिल्य अकादमी पर आयकर के छापे में मिली बड़ी सफलता
Share:

भोपाल: आयकर विभाग द्वारा डिजियाना ग्रुप और कौटिल्य अकादमी पर छापे मारे गए और इस दौरान विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के तहत विभाग की टीम को छापे के दौरान जो दस्तावेज हाथ लगे हैं उसमें ग्रुप के द्वारा करीब 200 करोड़ की आय को छुपाने की आशंका जताई जा रही है जिसमें ग्रुप द्वारा करीब 150 करोड़ रेत की अवैध बिक्री से आए हैं। आप सभी को बता दें कि इन दस्तावेजों की जांच के बाद अघोषित आय का वास्तविक आंकड़ा सामने आने पर विभाग पेनाल्टी के साथ टैक्स की वसूली करेगा।

वहीं डिजियाना ग्रुप के यहां छापे के दौरान विभाग को उत्तर प्रदेश के बांदा का बड़ा प्रॉपर्टी लेंडर भी टीम के हाथ लग गया। यह सब होने के बाद विभाग ने उसके यहां भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इसमें सामने आया है कि उक्त व्यक्ति ने डिजियाना के साथ ही कई लोगों को फर्जी लोन बांटे हैं। वहीं कई प्रॉपर्टी के लिए बेनामी लोन दिया है। ऐसे में विभाग ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ विभाग के आला अधिकारी का कहना है, 'डिजियाना ग्रुप ने 35।36 करोड़ रुपए के बोगस शेयर भी खरीदे गए।

 इस ट्रांजेक्शन की पड़ताल चल रही है। ग्रुप मीडिया, एजुकेशन , खनन के साथ अन्य व्यवसाय में सक्रिय हैं।' कहा जा रहा है डिजियाना ग्रुप के संचालक के इंदौर स्थित घर व दफ्तर और भोपाल सहित अन्य शहरों में स्थित ठिकानों से ढाई करोड़ रुपए कैश मिला है। इसी के साथ बैंकों में 2दर्जन लॉकर मिले है जिनमें अधिकांश इंदौर में हैं। अब विभाग ये लॉकर खोलना शुरू कर रहा है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि डिजियाना ग्रुप और कौटिल्य एकेडमी के 55 ठिकानों पर आयकर विभाग के 150 अफसरों-कर्मचारियों की टीम ने बीते गुरुवार सुबह छापामार कार्रवाई की थी।

'मुस्लिम में योग गुनाह है, मौलवी फतवा निकाल देगा..', सूर्य नमस्कार कर ट्रोल हुईं करीना कपूर

2022 में इन राशियों पर होगी शनि की पैनी नजर! तो इन राशि के लोगों को मिलेगी प्रकोप से मुक्ति

साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट से दहशत, रद्द हुआ वर्ल्ड कप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -