बड़ी खबर! बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा, जानिए क्या है मांजरा?
बड़ी खबर! बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा, जानिए क्या है मांजरा?
Share:

बीते कुछ दिनों में मनोरंजन जगत से कई तरह के मामले सामने आए है वही इस बीच आयकर विभाग ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल तथा एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर छापा मारा है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स से जुड़ा है। आयकर विभाग की तरफ से की जा रही छापेमारी मुंबई में कई स्थानों पर की जा रही है।

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, इन लोगों के विरुद्ध कथित रूप से बड़े स्तर पर आयकर की चोरी का मामला है। इन सभी के मुंबई और यहां से बाहरी स्थानों पर छापेमारी हो रही है। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, अभी इस छापेमारी की प्रक्रिया में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के जनसंपर्क अफसर ने कहा कि फैंटम फिल्म्स के स्थानों पर भी छापेमारी की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप तथा एक्ट्रेस तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर छापे मारे गए हैं। वही इस मामले में जांच भी की जा रही है, साथ ही अब देखना ये है कि छापेमारी में क्या खुलासे होंगे।

बर्थडे पर पापा शक्ति कपूर से श्रद्धा को मिला शानदार तोहफा, आप भी जानकर हो जाएंगे दंग

नेहा और गुरु रंधावा का गाना 'और प्यार करना है' हुआ रिलीज, केमिस्ट्री देख हो जाएंगे आप हैरान

एक बार फिर विवादों में घिरी दीपिका पादुकोण, जानिए क्या है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -