आढ़तिये से 2 लाख रूपए की लूट
आढ़तिये से 2 लाख रूपए की लूट
Share:

यमुनानगर : यमुनानगर में सब्जी के कारोबारी से लूट की वारदात हो गई। इस दौरान करीब दो लाख रूपए का कैश आरोपी आढ़तिये से लूट ले गए। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए गोलीबारी भी की। जिससे आढ़तिया केवल कृष्ण घायल हो गया। अब उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मगर आरोपियां का सुराग नहीं मिल पाया। अब पुलिस आढ़तिये से लूटे गए सामान की जानकारी ले रही है। लूट के दौरान करीब 2 लराख रूपए नकदी लूटे जाने का प्रारंभिक अनुमान पुलिस ने लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार आढ़ती केवल कृष्ण हर दिन की तरह अपनी दुकान से दोपहर में करीब 2 लाख रूपए की नकदी लेकर उसे बैंक में जमा करने जा रहे थे। ऐसे में श्रीनगर काॅलोनी के समीप बदमाशों ने उन पर हमला किया ओर उनकी बैग छीन ली। आरोपी बैग में रखे 2 लाख रूपए लूट कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -