जानिए किन हिस्सों पर तिल होना शुभ होता है
जानिए किन हिस्सों पर तिल होना शुभ होता है
Share:

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि शरीर पर तिल के निशान का शुभ और अशुभ फल होता है। लेकिन इसमें यह ध्यान देने की बात होती है कि तिल का निशान बहुत छोटा नहीं हो। अगर तिल बड़ा है तब यह प्रभाव डालता अन्यथा नहीं। आइये यहां शरीर के उन अंगों पर मौजूद तिल की बात करें जो व्यक्ति के लिए अशुभ फलदायी होता है।

दाहिनी भौह  पर तिल-

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि दाहिनी भौह पर तिल सुख में वृद्घि करता है। यह दांपत्य जीवन में तालमेल और प्यार के लिए भी शुभ होता है जबकि बायीं भौंह पर तिल अशुभ फलदायक होता है इससे सुख में कमी एवं दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गर्दन और कंधे के जोड़ के पास-

समुद्रशास्त्र के अनुसार गर्दन और कंधे के जोड़ के पास तिल का होना शुभ फलदायी नहीं होता है। जबकि गर्दन के पीछे तिल का होना शुभ होता है। ऐसा व्यक्ति कर्मठ और जीवन में सफलता हासिल करने वाला होता है। गले में स्थित तिल व्यक्ति को दीर्घायु और अच्छी आवाज का मालिक बनाता है।

कांख में तिल-

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि स्त्री हों या पुरुष कांख में तिल का होना शुभ नहीं होता है। जिनके कांख में तिल होता है उन्हें जीवन में कई बार धन हानि का सामना करना पड़ता है।

नाक के आगले भाग पर तिल-

जिस व्यक्ति के नाक के आगले भाग पर तिल का निशान होता है वह भोग-विलास में अधिक रुचि रखता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार नाक के दाहिनी तरफ जिनके तिल होता है वह कम प्रयास से ही अधिक लाभ प्राप्त करने वाले होते हैं। जबकि नाक के बायीं तरफ तिल अशुभ होता है। ऐसे में व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता और लाभ के लिए अधिक प्रयास करवाता है।

कनपटी के पास तिल-

कनपटी के पास तिल का होना पारिवारिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि कनपटी के पास तिल व्यक्ति को वैरागी बनाता है। व्यक्ति की रुचि पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं दांपत्य जीवन में कम होती है।

दोनों कंधे पर तिल-

जिस स्त्री या पुरुष के दोनों कंधे पर तिल होता है उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती है।

उंगलियों में तिल-

पैर की उंगलियों में तिल का होना भी अशुभ सूचक माना गया है। ऐसा व्यक्ति जीवन में अपनी बुद्घि से कम दूसरों की बुद्घि से काम करता है। आमतौर पर ऐसे व्यक्ति दूसरों की नौकरी करते हैं। स्वतंत्र रुप से जीवन में आगे बढ़ना इनके लिए कठिन होता है। जबकि पैर के अंगूठे में तिल का होना शुभ होता है। जिनके अंगूठे में तिल होता है वह समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

कूल्हे पर तिल-

जिनके कूल्हे पर तिल का निशान होता है उन्हें आर्थिक मामलों में अधिक मामलों में अधिक सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसा तिल धन हानि करवाता है।

कलाई पर स्थित तिल-

समुद्रशास्त्र के अनुसार कलाई पर स्थित तिल शुभ फलदायी नहीं होता है। जिनकी कलाई पर तिल होता है उन्हें जेल की यात्रा करनी पड़ सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -