प्रश्न- मालवा के पठार की प्रमुख नदियां कौन सी हैं ?
उत्तर- कालीसिंध, क्षिप्रा, पार्वती, चंबल एवं बेतवा
प्रश्न- महेश्वर के निकट कौन सा प्रसिद्ध जलप्रपात है ?
उत्तर- सहस्त्रधारा प्रपात ( 8 मीटर)
प्रश्न- भिंड, मुरैना तथा ग्वालियर में किस युग की संस्कृति के साक्ष्य मिले हैं ?
उत्तर- लौह युग संस्कृति
प्रश्न- सतना के भरहुत स्तूप की खोज किसने की थी ?
उत्तर- कनिंघम ने 1975 ई. में
प्रश्न- राजा को ‘शरद कालीन सूर्य की भांति‘ किस अभिलेख में बताया गया है ?
उत्तर- तुमैन अभिलेख (गुना)
प्रश्न- काव्यमीमांसा व विद्धशालभंजिका किसकी रचनाएं हैं ?
उत्तर- राजशेखर
प्रश्न- नर्मदा के तट पर प्रसिद्ध युद्ध किन दो शासकों के मध्य हुआ था ?
उत्तर- हर्ष एवं पुलकेशिन द्वितीय के बीच
प्रश्न- खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर- विद्याधर
प्रश्न- भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत मध्य प्रदेश में कहां से हुई थी ?
उत्तर- विदिशा 1942
प्रश्न- लालगढ़ किला मध्य प्रदेश के किस जिले से संबंधित है ?
उत्तर- धार ( अमझेरा रियासत )
प्रश्न- प्राचीन जैन ग्रन्थों में विदिशा का नाम क्या मिलता है ?
उत्तर- बेसनगर
प्रश्न- प्रथम किन्नर विधायक शबनम मौसी का संबंध किस विधानसभा क्षेत्र से था ?
उत्तर- सोहागपुर विधानसभा
प्रश्न- आदमी होने का दुःख किस साहित्यकार की रचना है ?
उत्तर- बटुक चतुर्वेदी
प्रश्न- वाकणकर सम्मान किस विद्या के लिए दिया जाता है ?
उत्तर- पुरातात्विक संस्कृति में रचनात्मक अवदान के लिए ।
प्रश्न- ओरिएंट पेपर मिल कहां पर है ?
उत्तर- शहडोल
प्रश्न- मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है?
उत्तर- इटारसी
प्रश्न- सेव नगरी के नाम से मध्य प्रदेश के किस जिले को जाना जाता है ?
उत्तर- रतलाम
प्रश्न- नर्मदा नदी का सबसे बड़ा घाट कौन सा है ?
उत्तर- महेश्वर
प्रश्न- मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?
उत्तर- झाबुआ
प्रश्न- भोपाल को जिला कब बनाया गया ?
उत्तर- 26 जनवरी 1972
अमेज़न आज दे रहा है 40 हजार तक जीतने का मौका, जानिए कैसे...?