नुकसानदायक हो सकता है इन वस्तुओ का दान करना, जानिये पूरी बात
नुकसानदायक हो सकता है इन वस्तुओ का दान करना, जानिये पूरी बात
Share:

वैसे तो दान देने का बहुत ज्यादा महत्व माना जाता है। परन्तु दान देने से पुण्य मिलता है और घर, दुकान, नौकरी में बरकत बनी रहती है। वही दान का महत्व हिंदू शास्त्रों और पुराणों में अत्यधिक देखने को मिलता है। क्योंकि दान देने से हम अपने साथ-साथ दुसरों का भी भला करते हैं। दान से हमें पूण्य प्राप्त होता है, साथ ही उससे किसी जरुरत मंद व्यक्ति की जरुरत पूरी होती है। परन्तु क्या आपने कभी सोचा है की हमारे दान करने से हमें भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। जी हां आपको जानकर हैरानी जरुर हो सकती है परन्तु यह बात सही है की कुछ चीज़ों का दान करने से घर में दरिद्रता व गरीबी आती है। यदि हम सही चीज़ों का दान करते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आती है वहीं गलत चीज़ों के दान से घर में बहुत नुकसान देखना पड़ता है। चलिए जानते हैं किन चीज़ों की वस्तुओं का दान आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है।

सिंदूर का दान-शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि किसी भी सुहागिन महिला को अपने सिंदूर का दान नहीं करना चाहिए। सुहागिन महिला द्वारा ऐसा करने से पति का प्यार बंट जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिरछी मांग निकालकर सिंदूर लगाने को भी अशुभ माना गया है। झाड़ू का दान-भूलकर भी कभी किसी को झाड़ू दान ना करें। शास्त्रों में झाडू को लक्ष्मी का कारक माना जाता है। वही कहा जाता है की झाडू दान करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और मां लक्ष्मी के नाराज़ होने से घर में धन-ऐश्वर्य की कमी आ जाती है। इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए अशुभ माना जाता है।

खराब या इस्तेमाल किया गया तेल का दान-ज्योतिष के अनुसार माना गया है की तेल का दान करने से शनिदेव के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। लेकिन शनिवार के दिन खराब या उपयोग किये हए तेल का दान कभी नहीं करना चाहिए। इस तरह तेल का दान करने से आपको इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। फटी हुई कॉपी किताब का दान-सामान्यतः कहा जाता है की कॉपी किताब का दान करने से विद्या बढ़ती है और आपको सरस्वती जी का आशीर्वाद मिलता है। कॉपी किताब का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है,लेकिन ध्यान रहे कि कॉपी किताब फटी हुई न हो यदि कॉपी किताब फटी हुई होती है तो आपको नुकसान हो सकता है।

इन 4 राशिवालों को भूलकर भी ना बताएं अपने राज

कुंडली का शनि कर रहा है बहुत परेशान, मंत्रों से होगा निवारण

माँ गायत्री के इस मन्त्र से हो जाएंगे सारे दुःख दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -