इस प्रकार से घर में फैला वास्तुदोष क़र्ज़ को देता है बढ़ावा
इस प्रकार से घर में फैला वास्तुदोष क़र्ज़ को देता है बढ़ावा
Share:

हर इंसान की सबसे पहली जरूरत होती है पैसा, पैसा एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत दुनिया के हर इंसान को होती है। कुछ लोग मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन पैसा उस मेहनत के अनुसार कमा नहीं पाते जिंदगी में ऐसे कई उत्तर चढ़ाव आते है जिसमे उलझकर व्यक्ति अपने घुटने टेक देता है। उन परिस्थितियों से निकलने के लिए वह कर्ज का सहारा लेता है और उस कर्ज में इतना डूब जाता है की उसमे से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार व्यक्ति कर्ज के चलते अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लेते है। लेकिन वे इस स्थिति का पता नहीं लगाते कि यह सब किन कारणों के चलते हुआ? यह वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। यदि इस परिस्थिति से छुटकारा नहीं पाया जाये तो यह सभी के लिए हानिकारक होता है।

सीधी दीवार : घर बनवाते समय इस बात का खास ध्यान रखे की उत्तर व दक्षिण की दीवार बिलकुल सीधी हो किसी भी प्रकार से वह दीवार टेडी मेडी न बने। घर के सभी कोने एक सामान होना चाहिए। साथ इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए की घर की उत्तर की दीवार थोड़ी सी नीची होनी चाहिए।

दर्पण का होना : वास्तु दोष से बचने के लिए घर के दक्षिण और पश्चिम की और कभी भी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। घर में उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर दर्पण लगाना चाहिए जो काफी फलदायक भी होता है।

ढलान : घर का उत्तर-पूर्व भाग का ताल ज्यादा ढलान में होना चाहिए। उत्तर-पूर्व भाग जितना गहरा और जितना ढलान में रहेगा घर में उतनी अधिक सम्पति आएगी।

टैंक, कुआं या नल : घर के दक्षिण दिशा में कभी भी नल, कुआ, हेण्डपम्प, या अन्य कोई जल स्तोत नहीं होना चाहिए। जिस घर्म में ऐसा होता है उस घर में दरिद्रता का वास होता है।

भारी वस्तु : घर की उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में कभी भी भारी वस्तुए को न रखे।ऐसा करने से व्यक्ति कर्ज में और भी डूबता जाता है।

टॉयलेट न होना : घर के दक्षिण व पश्चिम भाग में कभी भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति और भी कर्जा लेना पड़ता है।

पहली किश्त : किसी भी तरह से लिया गया कर्ज की पहली किश्त आप मंगलवार को जमा करे ऐसा माना जाता है की मंगलवार को पहली किश्त जमा करने से कर्ज जल्द से जल्द ख़त्म हो जाता है।

 

इन लोगों के घर भोजन करना अपको बड़ी मुसिबत में डाल सकता है

ये चार तरह के लोग प्यार में कभी नहीं होते असफल

मंगल ग्रह को करना है प्रसन्न तो कर लें ये उपाय

ये काम जो करते है शनि के दुष्प्रभाव को ख़त्म

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -