इस गुफा में छिपा है अनंत स्वर्ण भण्डार जिसे आज तक कोई भी नहीं खोज पाया
इस गुफा में छिपा है अनंत स्वर्ण भण्डार जिसे आज तक कोई भी नहीं खोज पाया
Share:

भारत की धरती में कई रहस्य छुपे हुए है ऐसा ही एक रहस्य बिहार राज्य में भी देखने को मिलता है बिहार वह स्थान है जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और मगध साम्राज्य का उद्भव व पराभव भी इसी स्थान पर हुआ था यहीं वह विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय स्थित है इन सभी के अलावा भी एक रहस्य और है जिसे शायद ही आप जानते होंगे. आइये जानते है.

जिस स्थान पर मगध साम्राज्य के शासक बिम्बिसार को गौतम बुद्ध ने पवित्र ज्ञान दिया उस स्थान क राजगीर शहर के नाम से जाना जाता है इसी शहर में एक गुफा है जो स्वर्ण से भरी है जिसे “सोना भण्डार गुफा” भी कहते है यहाँ के लोगों का मानना है कि यह खजाना बिम्बिसार का है तथा कई लोग मानते है की यह बिम्बिसार का नहीं अपितु जरासंध का है. 

किन्तु यदि तथ्यों को आधार मानकर देखा जाए तो इस खजाने का असली मालिक बिम्बिसार ही है क्योंकि यह वही गुफा है जिसमे अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार को कैद किया था. इस खजाने की रक्षा के लिए इस गुफा के द्वार को एक बहुत बड़े पत्थर से बंद कर दिया गया था जिसे आज तक कोई भी नहीं खोल पाया है. और शायद इस गुफा को खोलने का राज इस गुफा के द्वार पर शंखलिपि के माध्यम से बताया गया है जिसे आज तक कोई भी नहीं पढ़ पाया है यदि कोई इस लिपि को पढ़ लेता है तो वह आसानी से इस गुफा के द्वार को खोल सकता है.

एक बार अंग्रेजों ने इस गुफा को तोड़ने का प्रयास किया था जिसके लिए उन्होंने इस गुफा के द्वार पर तोपों से हमला भी किया किन्तु इससे भी इसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा आज भी तोप के गोले का निशान यहां पार देखा जा सकता है.

 

दुनिया का पहला शिवलिंग जिसके बारे में कम ही लोग जानते है

सांप का ऐसा दिखाई देना इंसान को बनाता है भाग्यशाली

ये 4 काम जो आपको सफल बनाने में होते है सहायक

अगर विवाहित महिला है तो जरूर पढ़ें ये खबर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -