येलो लहंगे में शहनाज ने लगे खूबसूरती के चार चाँद, फैंस भी हो गए कायल
येलो लहंगे में शहनाज ने लगे खूबसूरती के चार चाँद, फैंस भी हो गए कायल
Share:

शहनाज गिल के चेहरे पर मुस्कराहट देखने की प्रतीक्षा उनके फैन्स को कब से थी। सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत के उपरांत शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि कठिन वक़्त में शहनाज गिल के साथ उनके चाहने वाले और उनके फैन्स मजबूती से खड़े रहें। अब शहनाज गिल की जिंदगी एक बार फिर से ट्रैक पर वापस आ चुकी है। हाल ही में वो खिलखिलाती हुईं दिखाई दी हैं। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर फैन्स खुश हुए और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई  फोटोज पर अपना प्यार बरसाते हुए दिखाई दिए। शहनाज गिल ने लहंगे में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

येलो रंग के लहंगे में ढ़ाया कहर: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में येलो रंग के सीक्वेंड लहंगे में कई फोटोज शेयर की। उनका लुक उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। अपनी इन नई फोटोज में शहनाज येलो रंग के लहंगे में पोज देती हुई नज़र आई। उन्होंने अपने लहंगे के साथ ब्लू और पिंक रंग का दुपट्टा भी कैरी कर रखा था। उसके साथ शहनाज ने गले में चोकर नेकलेस और कानों में टॉप्स पहने हुए है। इन फोटोज को साझा करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'कैसा रहा आपका दिन??

फैंस ने तस्वीरों पर बरसाया प्यार: इन फोटोज को देखने के उपरांत फैंस शहनाज गिल पर अपना जमकर प्यार बरसाते हुए नज़र आ रहे है। कुछ वक़्त पहले ही साझा की गई उनकी इन  फोटोज पर अब तक पांच लाख से अधिक लाइक्स भी मिल चुके है। शहनाज की इस फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दिन तो बहुत ही खूबसूरत था, लेकिन आप उससे भी अधिक खूबसूरत हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी लग रही हो बेबी'। देश से ही नहीं विदेश से भी फैंस ने उनके लिए प्यार भेजा। फैन ने लिखा, 'दिन येलो रंग की तरह ही ब्राइट था और आप बिलकुल राजकुमारी लग रही हो। ऑस्ट्रेलिया से ढ़ेर सारा प्यार'।

 

पुष्पा एक्ट्रेस के क्यूट 'गुड मॉर्निंग' पोज ने चुराया फैंस का दिल

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! तस्वीर देखें

60 करोड़ के बजट के साथ नंदामुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म "अखंड"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -