बरसात के मौसम में इस तरह रखे अपनी सेहत का ख्याल
बरसात के मौसम में इस तरह रखे अपनी सेहत का ख्याल
Share:

tyle="text-align:justify">बरसात के मौसम में हमेशा सबसे ज्यादा बीमार पड़ने का खतरा रहता है इसलिए हमें बरसात के मौसम में अपना ख़ास ध्यान रखना चाहिए तो आइये हम आपको बताते है बरसात के मौसम में हैल्दी भोजन खा कर आप किस तरह अपने आपको फिट रख सकते हैं। 
 
 1.मौसमी फल
 
इस मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं जैसे जामुन,चैरी,अनार,आलूबुखारे और लीची। यह सिर्फ खाने में ही स्वाद नही लगते बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे हैं। जामुन में विटामिन और पोषक त्तव भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और आलूबुखारा सर्दी-जुखाम से बचाने में मददगार है।
 
2.हर्बल चाय
 
चाय में अदरक, तुलसी, इलायची,पुदीने डालकर पीना लाभकारी होता है। यह मानसून के दौरान होेने वाले फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाए रखने में सहायक है।
 
3.शहद
 

अपने खाने में शहद को भी शामिल कर सकते हैं। यह पाचन प्रक्रिया को ठीक रखता हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं।
 
4.सब्जियां
 
लौकी,करेले,तोरियां इस मौसम में आसानी से मिल जाती हैं। इनमें पोषक त्तव भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर की पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मददगार हैं।  
 
5.हर्ब
 
हल्दी,मेथी दाना,जीरे जैसे मसाले खाने में जरूर शामिल करने चाहिए। यह मानसून में होने वाले संक्रमण से बचाए रखते हैं क्योकि इनमें एंटीबैक्टिरीयल और एंटीआक्सीडैंट जैसे भरपूर गुण होते हैं।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -