MP के सिहोर में ग्रामीणों ने कराई अनोखी शादी, देखकर सब हो गए हैरान
MP के सिहोर में ग्रामीणों ने कराई अनोखी शादी, देखकर सब हो गए हैरान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जावर तहसील के गांव करमनखेड़ी में एक बछिया और बछड़े की शादी का अनोखा मामला सामने आया है| जिसमें दूल्हा बछड़ा तो दुल्हन बछड़ी थी, जबकि बाराती के रूप में ग्रामीण थे| बैंडबाजों के साथ जब जोर-शोरो से बारात निकली, तो देखने वाले देखते ही रह गए|

दरअसल, करमनखेड़ी गांव में दो महीने पहले एक गाय का बछड़ा और बछिया कहीं बाहर से जिले में आ गए थे| यह दोनों ही साथ में रहने लगे|  ये दोनों जहां पर जाते वहां भी साथ में ही रहते थे| दोनों के बीच का प्रेम देखकर ग्रामीण आश्चर्य में पड़ गए| इन्हे ऐसे देखकर, उनके इस प्रेम को देखने के बाद सभी ने मिलकर इन दोनों की शादी कराने का फैसला लिया| ग्रामीणों ने इसके लिए  राशि स‌ंग्रहीत की| बाकायदा रीती रिवाजो से उनकी शादी की गई, वही गणेश पूजन के बाद दोनों को दुल्हा-दुल्हन बनाया गया|

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बछड़े और बछिया का पूरा हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया| रोचक बात तो यह है कि शादी कराने के लिए पंडितों को बुलाया था| विवाह के दिन वर पक्ष बछड़े की तरफ से अर्जुनसिंह ठाकुर बैंडबाजे के साथ बारात लेकर वधु पक्ष बछिया के तेजसिंह आचार्य के घर बारात लेकर पहुंचे| यहां बाकायदा स्टेज सजाया गया था, जहां एक से आगे बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली| उसके बाद वर और वधु अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए| इस अनोखी शादी को जिसने भी देखा देखते ही रह गया|

इस घर में बस १० घंटे बिताने पर मिल रहे १४ लाख रुपए . जाने क्या है ऐसा

नेपाल में दिवाली मनाने का विचित्र तरीका, इस जानवर का किया जाता है मान सम्मान

रोज पति नहीं दे पाता था ये एक चीज तो घर छोड़कर भागी महिला...........

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -