दिसम्बर माह में आपकी राशि पर पड़ने वाला है कुछ ऐसा असर
दिसम्बर माह में आपकी राशि पर पड़ने वाला है कुछ ऐसा असर
Share:

मानव जीवन में कुछ न कुछ उथल-पुथल चलती रहती है। कभी कोई दिन अच्छा जाता है तो कभी कोई दिन खराब जाता है। हर इंसान यही चाहता है कि उसे उसके भविष्य की जानकारी पहले ही मिल जाये ताकि आने वाली मुसिबत से लड़ने के लिए वह पहले ही तैयार रहे। यह तो आप भी जानते हैं की नवम्बर माह अब निकलने को ही है। और इसके बाद आने वाला माह दिसम्बर है, और आज हम आपको दिसम्बर माह में राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि दिसम्बर माह में राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा?

मेष

मेष- दिसम्बर माह ऐसे लोगों के लिए काफी उत्तम है जो विद्यार्थी वर्ग में आते हैं। क्योंकि बुध आपके अष्टम स्थान में है जो विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थिति का संकेत दे रहा है। जिनकी रुचि धार्मिक ज्ञान, गूढ विद्या, ज्योतिषशास्त्र, कर्मकांड आदि में है ऐसे लोगों के लिए ये उत्तम समय है।  इतना ही नहीं इस माह में आप साझेदारी के कामकाज से फिलहाल आप उत्तम लाभ प्राप्त प्राप्त कर सकते हैं। दिसम्बर माह में मंगल छठे भाव में स्थित है। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों के साथ व्यवहार में गुस्से को नियंत्रण में रखें। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर अष्टम भाव में आएगा जो बुजुर्गों और वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से किसी मुश्किल का संकेत दे रहा है। इस समय आपको सरकारी या कानूनी विवादों में खर्च करना पड़ेगा। ब्लडप्रेशर, हृदय संबंधी पीड़ा, माईग्रेन, बवासीर, रीढ़ की हड्डी में दर्द आदि की समस्या से ग्रस्त लोगों को अभी अधिक सावधानी बरतनी होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में बुध और शनि भाग्य स्थान में आएंगे। इस समय आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा। आपके कार्य धीरे-धीरे हो रहे है ऐसा अहसास होगा। उच्च अध्ययन से जुड़े जातकों के लिए महीने का अंतिम सप्ताह प्रगतिपूर्ण रहेगा। 

वृषभ

वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए दिसम्बर की 1 तारीख से लेकर 15 तारीख तक यानि की शुरुआत के पंद्रह दिन नौकरी, संतान, प्रेम संबंध, साझेदारी, दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य इन तमाम विषयों में अति महत्वपूर्ण रहेंगे। यह माह आपके लिए थोड़ा सा कष्टदायी हो सकता है क्योंकि इस माह में आप अपने पारिवार वालों को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे। अच्छी बात यह है की लंबे समय से चल रहे कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। भाई.बंधुओं के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। इस समय के दौरान कोई बड़ा जोखिम लेना आपके के लिए जोखिमकारक रहेगा। गर्भवती महिलाओं को फिलहाल स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहना पड़ेगा। संतान के साथ तनाव बढ़ सकता है। महीने के मध्य में ससुराल पक्ष की तरफ से आपको छोटे-मोटे लाभ मिल सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर दांपत्य जीवन के स्थान में आएगा। जिससे जीवनसाथी के साथ संबंधों में सावधानी रखें। अहं का टकराव हो सकता है। ननिहाल पक्ष की तरफ से आपको लाभ हो सकता है अथवा आपके ननिहाल पक्ष के साथ संबंध में सुधार आएगा। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान खाने-पीने में ध्यान रखें अन्यथा पेटदर्द, उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग के कारण बीमारी का शिकार बन सकते हैं। 

मिथुन

मिथुन- दिसम्बर माह के प्रारम्भ में पंचम स्थान में सूर्य, बुध और गुरु की युति प्रेम संबंध में नीरसता तथा कभी.कभी अहं का टकराव होने का संकेत दे रही है।  इसलिए इस राशि की संतान प्रगति करेगी। विद्यार्थी जातकों के लिए यह समय खूब बढ़िया प्रतीत हो रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में अपनी वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। फिलहाल आप अपने आसपास का माहौल अधिक बढ़िया बनाने के लिए सजावट पर अधिक खर्च करेंगे। भाग्यवृद्धि संबंधी नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्म स्थान पर मंगल और शुक्र सीधी दृष्टि डाल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। जो लोग डेकोरेशन, सजावट, कृषि अथवा उससे संबंधित प्रोडक्ट्स, जमीन अथवा अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय आदि से जुड़े हुए हैं, उनकी प्रोफेशनल मोर्चे पर प्रगति होने का संकेत है। शेयरबाजार में संभव हो वहां तक कोई बड़ा साहस मत करें। महीने के मध्य में अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर छठे भाव में आएगा। बुध के भी यहीं होने से विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया अवसर मिल सकते हैं। प्रोफेशनल अथवा निजी कारणों से यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज की व्यस्तता के कारण आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे सकेंगे। भागीदारी के कार्यों में भी मध्यम फल मिल सकेगा। महीने के अंत में इस अवधि के दौरान दुर्घटना का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों में उलझनें बढ़ेंगी।  इस राशि के लोगों के लिए जरूरी बात यह है की धीमी गति का ग्रह शनि अभी आपकी राशि से सप्तम स्थान में आ गया है और वह आगामी ढाई वर्ष तक यहीं रहेगा। इससे दांपत्य जीवन और साझेदारी संबंधी मामलों में गति धीमी रहेगी।

कर्क

कर्क- कर्क राशी के लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा गुजरने वाला है। विद्यार्थी वर्ग की अगर बात करें तो अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और आपकी बोधशक्ति में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को वेतन वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारी मिलने अथवा नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। बिजनेस के प्रयोजन से यात्रा हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों में आपके पक्ष में समाधान आ सकता है। वाहन खरीदने अथवा अचल संपत्ति में निवेश के लिए योग्य समय है। दूसरे सप्ताह में आपके दांपत्य संबंधों में निकटता अधिक होगी। महीने के मध्य में उधार-वसूली और लोन जैसे कार्यों का समाधान हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि परिवर्तन करके आपके पंचम स्थान में बुध के साथ युति में आएगा, जबकि शुक्र इस समय चतुर्थ स्थान में गुरु के साथ युति में आ रहा है। विशेषकर प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े हुए व्यक्ति फिलहाल अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

सिंह

सिंह- महीने के पूर्वार्ध में दांपत्यजीवन, सार्वजनिक जीवन, व्यवसाय से जुड़े संबंधों तथा अंतरंग संबंधों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो तो इसका समाधान हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। 6, 7 तरीख के दिन वृषभ राशि का चंद्र आपकी राशि से दसवें घर में भ्रमण कर रहा है जो कार्यक्षेत्र में प्रगति कराएगा। पिता के साथ आपके संबंध अधिक उत्तम रहेंगे। दुर्घटना का योग है इसलिए वाहन ध्यान से चलाएं। महीने के मध्य में आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अधिक मजबूत बनेंगे। आर्थिक रूप से प्रगति होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। बारहवें में स्थित राहु तथा छठे में स्थित केतु के लिए शिव पूजा तथा गणेश पूजा करें। अचल संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा। माता के साथ तालमेल उत्तम रहेगा। वाहन का सुख मिलेगा। 19-20 तारीख के दौरान सूर्य चतुर्थ भाव में होगा जिससे माता-पिता को बालकों की चिंता सताएगी। बालक अध्ययन में पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकेंगे। महीने के अंत में सेहत का ध्यान रखना होगा। 

कन्या

कन्या- महीने की शुरुआत में शनि राशि बदलकर आपकी राशि कुंडली के चौथे स्थान में आ गया है। नौकरी पेशा वर्ग को नौकरी बदलने का योग शुरू हुआ है। शुरुआती सप्ताह में विद्यार्थी जातकों की पढ़ने लिखने में अच्छी रुचि रहेगी। सृजनात्मकता बढ़िया रहने से कलाजगत, डिजाइनिंग, ग्लैमर, फैशन आदि में उत्तम अवसर प्राप्त करेंगे और इसमें प्रगति भी करेंगे। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए प्रथम सप्ताह उत्तम है। आपकी वाणी में कहीं अहं अथवा उग्रता नहीं रहे इसका ख्याल रखना है। कामकाज के प्रयोजन से विदेश जाने के इच्छुक जातकों के लिए इस समय ग्रह अनुकूल है। राहु आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में भ्रमण कर रहा है, जो बेनामी आय प्रदान करेगा। विवाह के इच्छुक जातक फिलहाल किसी भी व्यक्ति को पसंद करने में सावधानी रखें। भाग्येश शुक्र के तुला राशि में आने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। चल संपत्ति जैसे कि सोना- चांदी, वाहन आदि में वृद्धि होगी। महिलाएं आभूषणों और रत्नों की खरीदारी कर सकती हैं। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य आपके पराक्रम भाव में आएगा जिससे व्यावसायिक मोर्चे पर आप नई शुरुआत करने अथवा नया निवेश करने की योजना बनाएंगे। भाई-बहन के साथ संबंध घनिष्ठ हो सकेंगे और आपके कार्य में उनकी तरफ से सहयोग मिलता रहेगा। 

तुला

तुला-  शुरुआती समय के दौरान आपकी राशि के ऊपर से गुरु, बुध और सूर्य का भ्रमण होगा। नीच के सूर्य का आपकी राशि के ऊपर से भ्रमण करने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यय स्थान में स्थित मंगल और शुक्र के कारण आपमें विलासी बढ़ेंगी। मौज-शौक और व्यर्थ खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आप में क्रोध और आवेश अधिक रहेगा, इसलिए स्वयं खुद पर नियंत्रण रखें। आपको पारिवारिक जीवन में अंशाति महसूस होगी। किसी महिला से लाभ की संभावना है। महीने के मध्य में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। द्वितीय सप्ताह से शुक्र आपके लग्न स्थान में आएगा जो प्रेम संबंधों के लिए अनुकूलता में वृद्धि करेगा। आप शाश्वत प्रेम की तरफ अधिक ध्यान देंगे। उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर धन स्थान में आएगा। इस समय दायीं आंख में कोई तकलीफ हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में भी अधिक सचेत रहना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई में रुचि कम रहेगी। महीने के अंतिम चरण में संतान संबंधी चिंता कम होगी। संतान प्राप्ति का योग भी बन सकता है। 

वृश्चिक

वृश्चिक- मंगल आपकी राशि से लाभ स्थान में भ्रमण करेगा, यह आपके लिए अति शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। संतान के विषय में बढ़िया समाचार मिलेंगे तथा वे अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप मानसिक प्रसन्नता प्राप्त कर सकेंगे। मकान और खेतीबाड़ी से संबंधित अच्छा लाभ होगा। दूसरे सप्ताह में बुध राशि बदलकर आपकी राशि में ही आएगा जिससे बौद्धिक विषयों में आपको अधिक रुचि होगी। विद्यार्थियों के लिए अभी अच्छा समय शुरू हो रहा है। दूर स्थान के कम्युनिकेशन पर आप अधिक बल देंगे। महीने के आखिरी पखवाड़े में सूर्य भी राशि बदलकर आपके विवाह स्थान में आ जाएगा। शुक्र के बारहवें में आने से मौज, शौक और विलासिता संबंधी विषयों में आपकी अधिक रुचि जगेगी। अनैतिक अथवा विवाहेतर संबंध की तरफ आप आकर्षित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी होंगे। 

धनु

धनु- भाई-बहन और मित्रों के साथ संबंधों में निकटता आएगी और उनकी तरफ से जरूरत के समय में पर्याप्त सहयोग मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख का अहसास होगा। हालांकि, विवाह स्थान में स्थित शनि की सप्तम स्थान पर सीधी दृष्टि के कारण संबंधों में उत्साह की आंशिक कमी महसूस होगी। जमीन-मकान तथा संपत्ति से संबंधित कार्य बढ़िया ढंग से पूरे कर सकेंगे। 9 और 10 तरीख के दिन मन अशांत होता महसूस होगा। बैचेनी रहने से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे सकेंगे। हालांकि, धार्मिक विषयों में ज्ञान के क्षितिज का विस्तार करने के लिए उत्तम समय है। महीने के मध्य में विशेष रूप से कृषि, वाहन, अचल संपत्ति आदि में अच्छा काम मिलता रहेगा। भाई-बहन के संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को पासपोर्ट तथा वीजा के काम में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य का वृश्चिक राशि में भ्रमण शुरू होगा जो आपके व्यय स्थान में आएगा। सरकारी अथवा कानूनी विषयों में धन का व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ भी अपेक्षा से कम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों व बुजुर्गों के साथ व्यवहार में खूब सावधानी बरतें।

मकर

मकर- दिसम्बर माह की 1 और 2 तारीख का समय धनलाभ कराने वाला रहेगा। 2 तारीख को बुध का परिवर्तन वृश्चिक राशि में हो रहा है। अपने उत्तम व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। 3 और 4 तारीख के दौरान आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान होने की आशंका है सावधानी से काम करें। सोच-समझकर कार्य करने से अनुकूल फल मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाएं जैसे कि घर, गाड़ी अथवा दूसरी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी या इससे संबंधित कार्य शांतिपूर्वक संपन्न होंगे। इस समय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिगड़े हुए संबंधों में सुधार हो सकता है। पिता के साथ उत्तम व्यवहार रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में आप कुशलता से अपना निर्धारित किया हुआ लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने कार्य के अनुसार यश-कीर्ति, मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। इस समय पुरुष जातकों का कार्यक्षेत्र में स्त्रियों के साथ अधिक संपर्क रहने की संभावना है। इससे कार्यक्षेत्र में स्त्री-पुरुष दोनों की भावनाएं जुड़ सकती हैं। महीने के अंतिम चरण में कोई नया काम करेगें तो उसमें सफलता मिलने की संभावना कम रहेगी। 29 और 30 तारीख के दौरान नए वस्त्रों का सुख प्राप्त होगा। 

कुंभ

कुंभ- महीने की शुरुआत में मंगल व शुक्र आपके अष्टम स्थान में है जिससे जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। बवासीर या एसिडिटी जैसी समस्याए से जो परेशान हैं उन्हें अधिक सावधानी बरतनी होगी। दूसरे सप्ताह से शुक्र के आपके भाग्य स्थान में आने से भाग्य का साथ मिलेगा। शरीर के गुप्तभागों में यदि कोई समस्या हो तो उस पर भी उपचार का असर होता मालूम होगा। इस समय कारोबार में विशेष रूप से रिसर्च अथवा सेवा या प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पर अधिक खर्च करने की संभावना है। उच्च अध्ययन में उपलब्धि हासिल करने के लिए यह उत्तम समय प्रतीत हो रहा है। शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। दूसरे सप्ताह के बाद विशेष रूप से बौद्धिक क्षेत्रों जैसे कि बैंकिंग, फाइनेंस,अकाउंटेंसी, शिक्षण,साहित्य, पत्रकारिता आदि में अच्छी प्रगति कर सकेंगे। महीने के मध्य में सूर्य राशि बदलकर कर्मस्थान में आएगा जो प्रोफेशनल मोर्चे पर सरकारी कार्यों अथवा सरकारी नौकरी में अधिक सफलता का संकेत दे रहा है। इस समय आपको भाग्य का भी बढ़िया साथ मिलता रहेगा। 

मीन

मीन- महीने के शुरुआती समय में ही बुध राशि बदलकर आपकी राशि से नौवें स्थान में आएगा। यह आपके प्रवास में विघ्न लाएगा, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी तथा धनखर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों और भाई के साथ मतभेद हो सकता है। मानहानि के प्रसंग बनेंगे। कार्य में अपयश मिल सकता है। जीवनसाथी, ससुरालपक्ष, साझेदार द्वारा लाभ होगा। धन प्राप्ति से आय बढ़ेगी। विरासत की संपत्ति द्वारा आकस्मिक धनलाभ होगा। वैभव-विलास के साधनों में वृद्धि होगी। महीने के पूर्वार्ध में सूर्य के अष्टम स्थान में रहने से कोर्ट-कचहरी तथा शत्रु के सामने निष्फलता मिलेगी। आंखों में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। इस समय आपकी धार्मिक वृत्ति अधिक रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य राशि बदलकर नौवें स्थान में आएगा। व्यवासायिक मोर्चे पर खर्च बढ़ने की संभावना है। बिजनेस में सावधानी बरतें नुकसान की आशंका है। अंतिम सप्ताह में बुध राशि बदलकर आपकी राशि से दसवें भाव अर्थात कर्म स्थान में भ्रमण करेगा। इससे आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर लाभ होगा। आपके पंचम स्थान में राहु चल रहा है ऐसे में प्रेम संबंध में आँख मूंदकर विश्वास करके आगे मत बढ़ें। 

जिन लोगो का जन्म होता है रात को वो होते है किस्मत वाले

पक्षियों को दाना डालते समय भूल कर भी ये गलती न करें

करने जा रहे अगर भवन का निर्णण तो पढ़ लें पहले ये खबर

घर आया हुआ मेहमान करे कुछ ऐसा काम तो समझ लें आपको होने वाला है लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -