बिग बॉस 15 के घर में हुआ दंगल, इस 2 कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जबरदस्त 'जंग'
बिग बॉस 15 के घर में हुआ दंगल, इस 2 कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जबरदस्त 'जंग'
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री होने से घर में धूम मचने लगी है। घर पूर्ण रूप से दो ग्रुप्स में बंट गया है। सभी प्रतियोगी VIP प्रतियोगियों की नाक में दम कर रहे हैं तथा उन्हें परेशान करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां एक तरफ वाइल्ड कार्ड अपनी पावर की धाक जमा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घरवाले भी उनसे पंगा लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ ऐसा ही विवाद शो के आगामी एपिसोड में भी देखने को मिलेगा।

वही शो का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है। वीडियो में सभी प्रतियोगी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की समस्यां बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घरवाले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों को मिली खाने की लग्जरी चीजों को चुरा कर छिपा देते हैं। प्रतियोगियों के इस बर्ताव से VIP बहुत परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

VIP प्रतियोगियों को परेशान करने के लिए निशांत भट्ट खाना बनाने से भी मना कर देते हैं। इसपर राखी सावंत बोलती हैं- मैंने साबुत दाना खिचड़ी मांगी है, मगर निशांत भट्ट बोलते हैं वो खाना नहीं बनाएंगे। निशांत के बर्ताव पर रश्मि देसाई उनपर भड़क जाती हैं तथा बोलती हैं पूरा घर भुगतेगा। रश्मि की बात पर निशांत भी चिल्लाते हुए बोलते हैं- भाड़ में गए VIP नहीं करना कोई काम। प्रतियोगियों की मनमानी से VIP प्रतियोगी बहुत अधिक तंग होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही आगे शो में जबरदस्त धमाल मचने वाला है।

फॉयल पेपर ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं उर्फी, लोग बोले- 'सस्ती रिहाना'

टूटे पैर के साथ डांस करते नजर आईं सृष्टि रोड़े, रुबीना ने भी जमाया रंग

अनुपमा से साफ़ होगा अनुज का पत्ता! खुद अभिनेता ने खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -