साक्षी की नजर में राहुल राजनीति का पप्पू
साक्षी की नजर में राहुल राजनीति का पप्पू
Share:

मैनपुरी : उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की नजर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू है। साक्षी ने कहा कि वे राहुल को हिन्दू नहीं मानते है। सोमवार को बीजेपी सांसद मैनपुरी जिला जेल में बंद बीजेपी नेता मैदान सिंह राजपूत से मुलाकात करने के लिये आये थे।

मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुये साक्षी महाराज ने राहुल और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब वे राहुल को हिन्दू मानते ही नहीं है तो फिर वे हिन्दुस्तान या भारत की सेना के हितैषी कैसे हो सकते है। साक्षी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी चाहे कितना ही जोर लगा ले, उतर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को जीत नहीं मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के कच्चे खिलाड़ी है और उन्हें पारंगत होने में समय लगेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में यूपी का दौरा कर किसान यात्रा का आयोजन किया था। लेकिन बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उनकी यात्रा को बेकार करार दिया। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होने की भी बात कही है।

साक्षी महाराज ने की केजरीवाल की आलोचना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -