तमिलनाडु में हर साल मनेगी राज राजा चोल की जयंती, सरकार खुद करेगी आयोजन
तमिलनाडु में हर साल मनेगी राज राजा चोल की जयंती, सरकार खुद करेगी आयोजन
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने घोषणा की है कि प्रति वर्ष 3 नवंबर को राजराजा चोल की जयंती मनाई जाएगी। इसका आयोजन सरकार द्वारा किया जाएगा। राज राजा चोल वंश के एक प्रसिद्ध सम्राट थे। हाल ही में आई फिल्म पोन्नियिन सेलवन में राज राजा चोल की कहानी को परदे पर दिखाया गया था। फिल्म का डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया। इसमें ऐश्वर्या राज, तृषा और विक्रम ने अभिनय किया है। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। हिंदी वर्जन के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी इसे काफी पसंद किया गया। 

कुछ ही हफ़्तों में फिल्म ने 450 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि राज राजा चोल विवाद का भी विषय़ बन गए। फिल्म डायरेक्टर वेटरीमारन ने एक कार्यक्रम में कहा कि, निरंतर हमारे प्रतीक छीने जा रहे हैं। वल्लुवर का भगवाकरण हो या फिर राज राज चोल को हिंदू राजा के रूप में दर्शाया जाना। इसके बाद भाजपा नेता एच राजा ने दावा करते हुए कहा कि राज राजा चोल एक हिंदू राजा ही थे। उन्होंने कहा कि, मुझे वेत्रिमारन की तरह इतिहास नहीं पता है, मगर वे किसी मस्जिद या चर्च का नाम बता दें, जिसे राजा चोल ने बनवाया हो। वह अपने आप को शिवपद शेखरन कहते थे। फिर भी क्या वह हिंदू नहीं थे?

वहीं कमल हासन ने निर्देशक की बात का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि राज राजा चोल के समय में हिंदू नाम का शब्द ही नहीं था। उस वक़्त वैष्णव, शिवम और समानम थे। अंग्रेजों ने हिंदू शब्द का उपयोग शुरू किया, क्योंकि वे नहीं जानते थे कि इन तीनों को मिलाकर क्या कहा जाए। यह उसी प्रकार है जैसे कि तुतुकुड़ को बदलकर तुतीकोरिन कर दिया गया। 

बता दें कि चोल वंश का इतिहास एक हजार से अधिक वर्ष पुराना है। उनके साम्राज्य की राजधानी तिरुचिरापल्ली थी। इस वंश के राजाओं ने कई बड़े मंदिरों का निर्माण करवाया। 849 ई. में सरदार विजयालय ने मुट्टियारों को पराजित किया था और चोल वंश की स्थापना की थी। इस वंश ने बहुत राज्य विस्तार भी किया। वहीं स्थापत्य कला और समुद्री ताकत के लिए भी चोल वंश को जाना जाता है। वृहदेश्वर मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर का निर्माण भी चोल राजाओं ने ही करवाया था। 

LG सक्सेना ने शुरू किया 'ऑपरेशन क्लीन दिल्ली', बोले- राजधानी की सफाई पर दें ध्यान

दिल्ली में लगातार 'जहरीली' हो रही हवा, नोएडा में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQI

MLA राजकुमार आनंद बने केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री, लेंगे राजेंद्र पाल गौतम की जगह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -