आॅकलैंड : नेपाल और भारत में भूकंप आने के बाद अब न्यूजीलैंड के दक्षिसणी द्वीप के क्वींसटाउन और वानाका में धरती डोल उठी है। भूकंप की तीव्रता इस क्षेत्र में करीब 5.6 आंकी गई है। समुद्र की गहराई में भूकंप का केंद्र आने के बाद मामला काफी गंभीर माना जा रहा है हालांकि फिलहाल सुनामी की आशंका से इंकार किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के के क्वींसटाउन क्षेत्र में लोगों को अचानक धरती डोलने का अहसास हुआ।
लोगों के आसपास की चीजें हिलने लगी। पात्रों में भरा पानी भी हिलने लगा। जिसके बाद लोगों को भूकंप का आभास हुआ। भूकंप का पहला झटका 2.289 बजे आया वहीं करीब दस मिनट बाद दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र वानाका से करीब 20 किलोमीटर की दूर पर होना बताया गया। बताया गया कि जमीन में करीब 11 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.