दिल्ली में बढ़ा तापमान तो शुरू हुई झमाझम बारिश
दिल्ली में बढ़ा तापमान तो शुरू हुई झमाझम बारिश
Share:

सूरज की तपिश झेल रहे दिल्लीवालों को अगले 3 दिन तक राहत मिलने का अनुमान है। दिल्ली में आज से 3 दिनों तक तेज हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में हल्की वर्षा हो रही है। जिसके उपरांत तापमान में कमी आने की संभावना है। 40 डिग्री पर पहुंचा दिल्ली का तापमान बारिश के बाद 36 डिग्री सेलस्यिस तक घटने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेजी से हवा चलने का अनुमान है। एक दिन पहले ही दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाओें के साथ हल्की वर्षा भी देखी गई, हालाकि अधिकतर क्षेत्रों में धूप की वजह से लोगों को गर्मी का समाना करना पड़ा।

दिल्ली का तापमान: प्रदेशिक मौसम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की वर्षा हुई, जो कि 2 मिलीमीटर दर्ज की जा चुकी है। वायु में नमी का स्तर अधिकतम 70 और न्यूनमत 27 फीसद रहा।

यहां 42 डिग्री पर पहुंचा तापमान: दिल्ली के कई क्षेत्र ऐसे रहे जिनमें पारा 41 के पार भी पहुंच चुका है। पालम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 41.0 डिग्री अधिकतम तापमान, नजफगढ़ में 42 डिग्री और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज कर लिया गया है। वहीं आज यानी बुधवार से दिल्ली के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने वाले है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में कमी आएगी।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर कंपनी ने HC को दी अहम जानकारी, बताया मजदूरों के लिए क्या है इंतज़ाम

एक दिन में 'कोरोना' से कभी नहीं हुई थी इतनी मौतें, पिछले 24 घंटों में टूटे सभी रिकॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- आरोपी की सहूलियत के आधार पर मुकदमा ट्रांसफर नहीं कर सकते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -