हल्की बूंदाबादी के साथ दिल्ली में आज से छा सकता है कोहरा
हल्की बूंदाबादी के साथ दिल्ली में आज से छा सकता है कोहरा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश के बाद अब शुक्रवार सुबह कोहरा बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार  मध्यम  से हल्के दर्जे का कोहरा दिल्ली पर नज़र आ सकता है।  दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, गुरुवार को बारिश की वजह से दिल्ली के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रह गया। इससे पहले 2015 में नवंबर में तापमान 23 डिग्री तक गया था। गुरुवार सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए थे।  कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद अच्छी बारिश हुई है|

कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद अच्छी बारिश हुई। दिल्ली में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक बारिश पालम में 3.4 एमएम दर्ज हुई। इसके अलावा लोधी रोड में 0.7 एमएम, रिज में 0.6 एमएम, आया नगर में 2.0 एमएम, जफरपुर में 2 एमएम और पूसा में 1 एमएम बारिश हुई। अधिक तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 23.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा  इसका कारण बारिश रही | पूसा का अधिकतम तापमान महज 22.3 और पालम का 22.4 डिग्री रहा। वहीं, आया नगर का न्यूनतम तापमान महज 14.2 डिग्री रहा। इस सीजन में भी इतना कम तापमान पहली बार रहा है | 

मौसम विभाग की रे[पोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मध्यम दर्जे का कोहरा नज़र आ सकता है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है यह असर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का है। शनिवार के बाद से मौसम साफ हो जाएगा। इस बरसात के बाद से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और यह तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है। कश्मीर में हुई पहली बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से दिल्ली में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होगी। हालांकि अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने की आशंका है।

तीस हजारी विवाद : आज उत्तर प्रदेश में हड़ताल पर रहेंगे वकील

PAK ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, हुआ एक और जवान शहीद

चक्रवात 'बुलबुल' को लेकर अलर्ट हुआ जारी, बंगाल में हो सकती है भारी बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -