वास्तु और फेंगशुई से बैडरूम मे भरें भरपूर रोमांस और प्यार के पल
वास्तु और फेंगशुई से बैडरूम मे भरें भरपूर रोमांस और प्यार के पल
Share:

रोमांचक पल पति-पत्नी के रिश्तों को और मजबूत बनाता हैं। रोमांस मीन्स यौन संबंधों से ही नहीं होता है। रोमांस का सही अर्थ जीवन के वे पल होते है जिससे दोनों को एक दूसरे से भरपूर प्यार मिले और पति-पत्नी साथ मिलकर उस वक्त का पूरा आनंद उठाए हैं। इससे दोनों मे मधुरता बनी रहती हैं। वैवाहिक जीवन का सही मतलब होता है आपसी समझ। भले ही आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशी से बीत रहा हो, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बेहद प्यार करने के बाद भी पति-पत्नी के बीच तकरार होती है। कभी-कभी इसका कारण समझ में नहीं आता और प्यार की डोर कमजोर होती जाती है। अपने जीवन को खुशहाल बनाने के लिए ध्यान दें कि क्या करना चाहिए।

बैडरूम वास्तु और फेंगशुई के अनुसार भरें भरपूर प्यार के पल और रोमांस -
 
1. ये याद रखना जरूरी है कि उनका कमरा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। 

2. पति-पत्नी के बेड के बाएं और दाएं तरफ नक्काशीदार दर्पण लगाना चाहिए इससे हमेशा प्यार की डोर मजबूत होती है।

3. दंपत्ति को अपने बैडरूम में लव बर्ड्स लगाना चाहिए इससे उनका जीवन लव बर्ड्स की तरह रोमांस से भरपूर होगा।

4.  बेडरूम में सिपियों को रखना चाहिए इससे शुभता का संचार होता है।

5. दोनों के बीच मे अगर प्यार बढ़ाना है तो दोनों को समुद्र के किनारे नारियल रखे और लौटते टाइम पीछे ना मूड़ कर देखे। ऐसा करने से प्यार का रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बना रहता है।

6. अगर आपको रिश्तों में गर्मजोशी बनाना है तो डार्क बेड शीट का प्रयोग करें।

7. जब कमरे में पेंट करवाए तो याद रखे कि हल्के रंगों का प्रयोग करें। 

8. कमरे मे श्रीराधाकृष्ण का विग्रह ,चित्रपट और मोर पंख रखना चाहिए।

9. शुक्रवार पार्टनर को तोहफे मे मदमस्त और सुगंधित चीजें देना चाहिए। 

10. पति-पत्नी को अपनी हंसती-मुस्कराती फोटो कमरे में लगाना चाहिए, क्योंकि जब वे उदास हो तो उसे देख कर अच्छा फील हो।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -