'जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं, आईने में नज़र नहीं आती है..', इमरान खान की तीसरी बीवी के घर छोड़ने की ख़बरें
'जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं, आईने में नज़र नहीं आती है..', इमरान खान की तीसरी बीवी के घर छोड़ने की ख़बरें
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बेगम में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान का इस्लामाबाद वाला आवास छोड़कर बुशरा लाहौर चली गईं हैं। बता दें कि बुशरा को लेकर मीडिया में अक्सर अजीबोगरीब दावें किए जाते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बुशरा जिन्नों को गोश्त खिलाती हैं। यह भी दावा हुआ था कि उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। हालांकि, बाद में कैपिटल टीवी ने इसे फेक न्यूज़ बताया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक तौर पर संकटों से घिरे इमरान खान और बुशरा बेगम के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई हुई है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि बुशरा, इमरान खान का घर छोड़कर लाहौर चली गईं हैं। वहाँ बुशरा अपनी दोस्त सानिया शाह के सथ रह रही हैं। वहीं, बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने भी अपने घर का पूरा स्टाफ बदल दिया है। इनमें माली, कुक और ड्राइवर भी शामिल हैं। हालाँकि, बुशरा की करीबी दोस्त फराह खान ने दोनों के बीच अनबन को अफवाह बताया है। उन्होंने रविवार (13 फरवरी 2022) को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बुशरा बीबी इस्लामाबाद में पीएम इमरान खान के घर 'बानी गाला' में ही रह रही हैं। कपल के बारे में फेक प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।'

फराह ने आगे कहा है कि राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि लोगों की निजी जिंदगी को लेकर झूठ फैलाना शुरू कर दें। फराह खान कथित तौर पर बुशरा बीबी की करीबी दोस्त मानी जाती हैं, फराह, बुशरा के साथ आश्रय गृहों और अस्पतालों जैसे कई जन कल्याण कार्यक्रमों में भी नज़र आती हैं। वैसे इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच अनबन की खबरें कोई आज की नहीं हैं। यह उस समय से ही चल रहा है जब दोनों ने साल 2018 में निकाह किया था। निकाह के फ़ौरन बाद भी अफवाहें उड़ी थी कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान अपनी तीसरी बीबी को भी तलाक देने वाले हैं। 

 

इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा की छवि एक तंत्र-मंत्र और जादू टोना करने वाली महिला के रूप में भी बताई जाती रही है। वैनिटी फेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक बार बुशरा बीबी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि जिन्नों को पका हुआ माँस खिलाना इमरान खान के पीएम बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन्हें उपयुक्त महिला से निकाह करना होगा। PM का पद सँभालने के 6 माह पहले इमरान खान ने बुशरा बीबी के साथ निकाह कर लिया था।

तीसरे विश्व युद्ध की आहट!: '1.30 लाख सैनिक-लड़ाकू विमान-मिसाइल, टैंक', तीन तरफ से घिरा यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करने के लिए जर्मन चांसलर से मुलाकात की

आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी युद्ध के परिणामस्वरूप अधिक आतंकवादी पैदा हुए: इमरान खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -