सावन 2020 : सावन के तीसरे सोमवार पर करें रुद्राभिषेक, होंगे ये अद्भुत लाभ
सावन 2020 : सावन के तीसरे सोमवार पर करें रुद्राभिषेक, होंगे ये अद्भुत लाभ
Share:

श्रावण माह का तीसरा सोमवार काफी महत्वपूर्ण है। श्रावण माह का तीसरा सोमवार इस बार 20 जुलाई को यानी कि आज है। हर कोई इस बात से भली-भांति परिचित है कि सभी माह में सावन माह और सावन माह में सोमवार के दिन का विशेष महत्त्व होता है। सावन के तीसरे सोमवार का महत्त्व और भी बढ़ गया है जब इसी दिन हरियाली अमावस्या भी है।  

सावन माह में शिव भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में जमा होती है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ तीनों लोकों के स्वामी भगवान शिव जा पूजन करते हैं। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार यह नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि फिर भी भक्तजन घरों में ही भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही रुद्राभिषेक करने से भी आप कई लाभ पा सकते हैं। 

जानिए रुद्राभिषेक के बारे में 

केवल रूद्र का अभिषेक करने से ही आप सभी देवों की भी विशेष कृपा पा सकते हैं। कहा जाता है कि रूद्र का अभिषेक करने से भी देवों का भी अभिषेक करने का फल मनुष्य को उसी पल प्राप्त हो जाता है। इतना ही नहीं रुद्राभिषेक में इस पूरी दुनिया की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने की शक्ति मौजूद है। इस दिन आप आप पृथक-पृथक पदार्थों से अभिषेक कर इच्छित फल पाना चाहते हैं, तो आपको इसमें अवश्य सफलता मिलेगी।  

- दूध से रुद्राभिषेक करने से आपको पुत्र की प्राप्ति होगी। 

- वहीं यदि आप गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं, तो आपको यश उत्तम पति/पत्नी की प्राप्ति होगी। 

- कर्ज से छुटकारा चहिते हैं, तो आपको इसके लिए शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए। 

- वहीं कुश एवं जल से अभिषेक करने से रोग में मुक्ति मिलती है। 

- पंचामृत से रुद्राभिषेक करने से अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 

- साथ ही अगर आप तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक करते हैं, तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी।  

 

 

 

सावन 2020 : जानिए सावन के तीसरे सोमवार के शुभ मुहूर्त, इस मंत्र से खुश होंगे भोले भंडारी

सावन 2020 : तीसरा सोमवार आज, इस तरह करें शिव जी का पूजन

Hariyali Amavasya 2020 : रात्रि में करें पूजन, 20 साल बाद बन रहा महासंयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -