मौसम का हाल: उत्तर और मध्य प्रदेश में तपाएगी गर्मी लेकिन यहाँ समय से पहले आ जाएगा मानसून
मौसम का हाल: उत्तर और मध्य प्रदेश में तपाएगी गर्मी लेकिन यहाँ समय से पहले आ जाएगा मानसून
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लू और उमस की स्थिति लौट आई है। जी हाँ और मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में लू की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। वहीं आने वाले रविवार को यानी कल पारा फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। जी दरअसल मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अलग-अलग जगहों पर तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी के साथ उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग उच्च तापमान का अनुभव कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 48 डिग्री सेल्सियस के मार्क को छू गया। जी दरअसल राजस्थान के कम से कम 29 शहरों, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

इन सभी के बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस बार जल्दी आने की उम्मीद है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली बारिश हो सकती है।' इसी के साथ आईएमडी ने केरल में भी इस बार मानसून के अपने तय समय 1 जून से करीब 10 दिन पहले आने की और उसके बाद उत्तर की ओर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों से अनुमान लगाया गया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में अगले 5 दिनों में भारी बारिश होगी। कहा जा रहा है अगले 48 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश का पूर्वापुमान है। पूर्वोत्तर में, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय में 17 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। जी हाँ, ऐसे में गुजरात, जम्मू और कश्मीर, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, पंजाब में भी भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3 दिनों तक लू और गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं इस दौरान कई स्थानों पर पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

अभी और रुलाएगी झुलसाती गर्मी, लू को लेकर आज ‘येलो अलर्ट’ जारी

गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं।।, इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी

आसान तूफान से हुई तबाही की तस्वीरें देख दहल उठेगा आपका दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -